एक्सप्लोरर

पिकप भवन अग्निकांड: बंद कमरे में गुजरात की फॉरेंसिक टीम कर रही जांच, पुलिस अधिकारी मौजूद

पिकप भवन में हुए अग्निकांड में उद्योगों की कर्ज वसूली समेत कई अहम दस्तावेज खाक हुए हैं। बताया गया कि पिकप के ए-ब्लॉक के दूसरे व तीसरे तल पर स्थित कमरों में पुरानी रिकवरी व उद्योगों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से जुड़ी फाइलें रखी थीं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेशीय इंडस्ट्रियल एंव इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन आफ यूपी लिमिटेड (पिकप) में तीन जुलाई की शाम हुए अग्निकांड मामले की जांच करने रविवार को गुजरात की फॉरेंसिक टीम राजधानी पहुंची। टीम के सदस्य आइजी एसके भगत और एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ पिकप भवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि साजिश के तहत लगी इस आग की जांच बंद कमरे में की जा रही है। भवन के सभी सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

अग्निकांड या साजिश 

शनिवार को शासन को सौंपी गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में घटना की विवेचना कराने की सिफारिश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया। सीएम योगी के निर्देश पर गोमतीनगर थाने में अग्निकांड की एफआइआर दर्ज करा दी गई है। अब पुलिस की पड़ताल में साजिश रचने वालों के चेहरे बेनकाब होंगे।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, पिकप की उप सामान्य प्रबंधक मानव संसाधन विकास/विधि पद पर तैनात ऋचा भार्गव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वरिष्ठ प्रबंधक एनके सिंह के कार्यालय में फाइल एकत्र कर आग लगाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आग पिकप के ए-ब्लॉक के दूसरे तल पर स्थित एनके सिंह के कक्ष व तीसरे तल स्थित कमरे में लगी थी।

सूचना देने में हुई लापरवाही

कर्मचारी व गार्ड ने आग लगने की सूचना देर से दमकल विभाग को दी। साथ ही अधिकारियों को सूचना देने के बाद उनके आने का इंतजार करते रहे। हालांकि उनका दावा है कि वह पहले आग पर काबू करने की कोशिश करते रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों के बयान में विरोधाभास था। साथ ही आग लगने के वक्त को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आई हैं।

कर्ज वसूली के दस्तावेज हुए खाक

पिकप भवन में हुए अग्निकांड में उद्योगों की कर्ज वसूली समेत कई अहम दस्तावेज खाक हुए हैं। बताया गया कि पिकप के ए-ब्लॉक के दूसरे व तीसरे तल पर स्थित कमरों में पुरानी रिकवरी व उद्योगों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से जुड़ी फाइलें रखी थीं। अब पिकप के अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि फाइलें किन-किन उद्योगों से संबंधित थीं। पिकप के रिकवरी से जुड़े जो दस्तावेज खाक हुए हैं, वे 15 से 20 साल पुराने बताए जा रहे हैं।

पिकप भवन अग्निकांड: बंद कमरे में गुजरात की फॉरेंसिक टीम कर रही जांच, पुलिस अधिकारी मौजूद

अफसर परेशान थे

पिकप भवन में लगी आग में कई अहम फाइलें खाक होने की आशंका है। जहां पर आग लगी, वहां फाइनेंस और वित्त विभाग, जैव विविधता विभाग बोर्ड पूर्वी, एड्स कंट्रोल बोर्ड और इनकम टैक्स विभाग के कार्यालय हैं। माना जा रहा है कि इनमें फाइनेंस और वित्त विभाग का कार्यालय साजिशकर्ताओं के निशाने पर था। बताया जा रहा है कि कई मामलों में घोटालों की आशंका जताई गई थी, जिसको लेकर कई अफसर परेशान थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget