एक्सप्लोरर

झांसी के लोगों के लिए 'मसीहा' बने सोनू सूद, एक झटके में हल की मलिन बस्ती के लोगों की परेशानी

झांसी के जिस स्थान पर सोनू सूद ने दो हैंडपंप लगवाए हैं. वहां के लोगों को बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था. हैंडपंप लगने के बाद यहां के लोगों के जीवन में खुशियां आ गई हैं.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिलें में आनंद नगर की मलिन बस्ती में फिल्म एक्टर सोनू सूद ने 2 हैंडपंप लगवा दिए है. पानी के लिए तरस रहे गरीबों ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की खुले दिल से जय जयकार की है. हालांकि, सोनू सूद कौन हैं ये आनंद नगर के लोग नहीं जानते हैं. प्रशासन की लाख घोषणाओं के बाद यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी थी. यहां के लोगों को बहुत दूर से पेयजल लाना पड़ता था. सोनू सूद ने इनकी पीड़ा को समझा और समाधान को धरातल पर उतार दिया.

पानी की समस्या खत्म झांसी की इस मलिन बस्ती में सामाजिक संस्था उम्मीद रोशनी बहुत दिनों से काम कर रही है. संस्था के संचालक पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र सिंह यादव है. जितेंद्र नौकरी के साथ सामाजिक कार्य करते रहते हैं. उनके प्रयासों से ही पिछले दिनों झांसी के एक बच्चे का ऑपरेशन सोनू सूद ने मुंबई में कराया था. जितेंद्र यादव ने ही यहां की पेयजल समस्या को लेकर बार-बार ट्वीट कर सोनू सूद को अवगत कराया था. जवाब में सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पानी की समस्या अभी से खत्म, आपके यहां हैंडपंप लगवा रहा हूं. कभी आया तो पानी जरूर पिला देना. इस बात से झांसी के लोग सोनू सूद के दीवाने हो गए हैं.

खुश हैं लोग जिस स्थान पर सोनू सूद ने दो हैंडपंप लगवाए हैं. वहां के लोगों को बहुत दूर से पेयजल लाना पड़ता था. हैंडपंप लगने के बाद यहां के लोगों के जीवन में खुशियां आ गई हैं. ये लोग तो ये भी नहीं जानते हैं कि सोनू सूद कौन हैं. लोग झांसी के जिलाधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं. बता दें कि, कोरोना काल में जिस वक्त यूपी के झांसी-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मजदूरों का जमावड़ा था उस वक्त सोनू सूद मजदूरों के बारे में लगातार जानकारियां ले रहे थे, उनकी चिंता कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने झांसी के लकी के दिल के छेद का मुंबई के अस्पताल में सफल ऑपरेशन कराया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी के अगले दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने की अहम बैठक, इस खास रणनीति को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अब अपमानजनक लगने लगा है 'नेता' जैसा शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget