एक्सप्लोरर

रायबरेली: पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच चले धारदार हथियार और लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पानी भरने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया. दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रायबरेली, डॉ पंकज सिंह: रायबरेली में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस असहाय दिख रही है. ताजा विवाद हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुआ. विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं. गंभीर हालत में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को लखनऊ रेफर कर दिया है. मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू गांव का है.

भदोखर थाना क्षेत्र के मनहेरू गांव में राहुल और रामदेव का परिवार अगल-बगल रहता है. बीती रात पानी भरने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए. संघर्ष में एक पक्ष के लगभग 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं.

मामले की जानकारी होने पर भदोखर इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली. सबसे बड़ी बात ये कि भदोखर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं लेकिन खाकी का नियंत्रण न तो अपराध पर है और न ही अपराधियों पर. बेखौफ होकर लोग मारपीट, लड़ाई. दंगा सहित अन्य घटनाएं कर रहे हैं. ऐसी घटनाओं पर पुलिस का नियंत्रण बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है.

रायबरेली: पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच चले धारदार हथियार और लाठी-डंडे

पीड़ित राहुल ने विपक्षी रामदेव समेत कई लोगों पर आरोप लगाया है कि जब उनकी बहन पानी भरने गई थी तो विपक्ष के लोग बहन को घर की तरफ घसीटने लगे. उस समय उनकी नीयत भी बुरी थी. राहुल का कहना है कि जब हम लोगों ने विरोध किया तो विपक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. वहीं, रामदेव ने भी राहुल के पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

वैश्विक महामारी कोरोना ने 320 साल की परंपरा पर लगाया ब्रेक, इस बार नहीं उठेंगे ताजिया

मेरठ: फिल्मी अंदाज में अस्पताल से फरार हुई महिला, हाथ मलता रह गया मेडिकल कॉलेज प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget