एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में महिला वकील और उसके पिता की दबंगई, सिपाही से की मारपीट, दर्ज हुआ मुकदमा

UP News: सिपाही ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराएं वकील और उसके पिता पर लगाई हैं. घटना की जानकारी अन्य वकीलों को होते ही तमाम वकील कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव कर दिया

UP News: हापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला वकील अपने पिता के साथ सिपाही से मारपीट करती हुई दिख रही है. इस वीडियो में एक महिला वकील को एक सिपाही से मारपीट करते हुए और उसका सिपाही का बिल्ला छीनते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. बताया ज रहा है कि शुक्रवार की सुबह महिला वकील की गाड़ी में पीछे से बाइक पर आ रहे एक सिपाही की टक्कर हो गई. घटना के बाद महिला वकील को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पिता के साथ सिपाही पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए हाथापाई करना शुरू कर दिया.

महिला वकील अपने पिता के साथ कार से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी और जैसे ही वह तहसील चौपले के पास पहुंची पीछे से बाइक पर आ रहे सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई. इसके बाद महिला अपने पिता के साथ कर से उतरकर सिपाही पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगी, विरोध करने पर महिला ने मारपीट तक शुरू कर दी. मामले में थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने वकील और उसके पिता को लेकर कोतवाली ले आई, जहां सिपाही ने कोतवाली में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

वकीलों ने किया कोतवाली का घेराव
सिपाही ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराएं वकील और उसके पिता पर लगाई हैं. घटना की जानकारी अन्य वकीलों को होते ही तमाम वकील कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव कर दिया इसके बाद सीओ अशोक सिसोदिया थाने पहुंचे और उन्होंने वकीलों के साथ-साथ थाना कोतवाली प्रभारी से बातचीत कर बीच बचाव किया. मामले में पुलिस ने वार्ता के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए वकील महिला और उसके पिता को छोड़ दिया. फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

UP: बृजभूषण शरण सिंह ने किया बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का जिक्र, क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget