एक्सप्लोरर

आगरा: भैंस को नहीं दिया चारा तो पिता ने मारी 14 साल के बेटे को गोली, रिटायर्ड फौजी की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक पिता ने अपने 14 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद से आरोपी पिता मौके से फरार है. आरोपी रिटायर्ड फौजी है.

Agra News: आगरा में निर्मम पिता ने अपने 14 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बारे में जिस किसी ने सुना वह हैरान रह गया. 14 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया जबकि आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. आरोपी पिता रिटायर्ड फौजी है और कुछ समय पहले ही रिटायर्ड हुआ है.

दरअसल मामला थाना सदर क्षेत्र के राजपुरी चुंगी है जहां पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक पिता ने बेटे को गोली मार दी है. आरोपी पिता फोज से रिटायर्ड है, आरोपी पिता ने बेटे से भैंसों को चारा डालने के लिए बोला था और बाहर चला गया, जब वापस आया तो भैंसों को चारा नहीं डाला गया. जिससे गुस्साए पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे के ऊपर फायर कर दिया. गोली लगने के बाद बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया . सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू दी है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी पिता बेटे को गोली मारने के बाद फरार हो गया जबकि बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. एक छोटी बात को लेकर एक पिता कैसे अपने 14 वर्षीय बेटे का हत्यारा बन सकता है. बेटे ने एक छोटी सी बात सुनी और उसकी जान चली गई. आरोपी पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. इस दर्दनाक घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

इस मामले में एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिता अपने बेटे को गोली मार दी है, घायल बेटे को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, आरोपी पिता को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी से पहले मथुरा नगरी सजकर हुई तैयार, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने बनाया बड़ा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget