एक्सप्लोरर

UP News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर, तीन मामलों में 6 की मौत, 5 झुलसने से बुरी तरह घायल

Fatehpur Lightning: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुए लोगों से मिलने के लिए जिलाधिकारी अस्पताल पहुंची और यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को जल्द सहायता राशि जारी करने का आश्वासन दिया.

Fatehpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले (Fatehpur) में आकाशीय बिजली (Lightening) की चपेट में आने से दो युवती सहित 6 लोगों की मौत से कोहराम मच गया. इस दौरान 9 लोगों के आकाशीय बिजली की चपेट में नआने से बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर जिलाधिकारी ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ितों का हाल चाल जाना और मृतकों के परिजनों को को प्राकृतिक आपदा सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए . 

फतेहपुर में आकाशीय बिजलनी गिरने का ये मामला तीन जगहों पर घटित हुआ. आकाशीय बिजली गिरने का पहला मामला जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्ताना गढ़वा गांव का है, जहां महिलाएं धानी की रोपाई कर रही थी. उसी समय तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरु हो गई, बारिश से बचने के लिए महिलाएं सुरक्षित स्थान की तरफ जाने लगी. तभी आकाशीय बिजली गिरने से 4 युवतियां गायत्री, सोनम, प्रियंका और सोनी की मौत हो गई और 6 लोग झुलस गए.

भेड़- बकरी चराने गए युवक आए आकाशीय बिजली की चपेट में

जिले में बिजली गिरने का दूसरा मामला मलवा फतेहपुर के उमरगहना गांव का है. जहां बकरी चरा रहे दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिनमें से सर्वेश नाम के एक युवक की मौत हो गई, जबकि अनुज बुरी तरह झुलस गया. तीसरा मामला ललौली थाना के मड़फा गांव की है. यहां भी भेड़ चरा रहे एक युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा सहायता राशि- डीएम

इस घटना के संबंध में फतेहपुर डीएम श्रुति ने दुख जताते हुए कहा कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. मृतकों के परिजनों को प्राकृतिक राहत आपदा कोष के तहत सहायता राशि प्रदान की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी के इन नेताओं को मिलेगी जेपी नड्डा की नई टीम में जगह, 'मिशन 24' के लिए संगठन में होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget