एक्सप्लोरर

यूपी: कौशांबी से आई दिल दुखाने वाली तस्वीर, बार-बार खाना मांगने पर किसान ने अपने ही बेटे को जंजीर से जकड़ दिया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां पर एक किसान अपने बेटे द्वारा खाना मांगने पर परेशान हो गया और परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठा लिया.

कौशांबी. कौशांबी जिले में एक पिता पैसों की तंगी के चलते बेरहम ज़ालिम बन गया. उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े पर ज़ुल्म की इंतेहा कर दी. मजबूर पिता ने किशोर को लोहे की मोटी जंज़ीरों से घर के पास स्थित एक पेड़ से जंजीरों में जकड़ दिया. बेटे की मात्र इतनी ग़लती थी कि वो अपने पिता से भर पेट भोजन मांगता था. पिता ने किशोर को लोहे की जंजीरों से बांध दिया, ताकि वो भोजन तक पहुंच न सके. हालांकि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है, लेकिन वो सिर्फ़ कागज़ों की खाना पूर्ति तक सीमित रही. किशोर आज भी बेड़ियों में जकड़ा ज़िंदगी जीने को मज़बूर है. सिराथू इलाके के सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि महुवा के पेड़ से एक किशोर को बांधा गया है. जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

बेटा करता है गाली-गलौज बेड़ियों में जकड़े इस लड़के को जंजीरों से बांधे जाने का मामला सैनी कोतवाली से महज चन्द कदमों की दूरी का है. पढ़ने-लिखने की उम्र में पिता कंधई लाल ने बेटे पर मवेशियों को चराने की जिम्मेदारी दे दी. गरीबी के चलते उसको भर पेट भोजन भी नहीं नसीब हो रहा है. जंजीरों से बंधे विकास ने बताया कि उसकी ग़लती बस इतनी है कि उसने घर वालों के बिना इजाजत के खाना खा लिया, जिसके कारण उसको जंज़ीरों में बांध दिया गया है.

जबकि पिता कंधई लाल का कहना है कि वो पेशे से किसान है. कभी खाना कम बनता है, या फ़िर समय से नहीं बन पाता है, ऐसे में उसका बेटा गाली-गलौज करता है. अपशब्द बोलता है. जिसके कारण इसको जंज़ीर के सहारे महुआ के पेड़ से बांध कर ताला लगा दिया गया. वहीं सर्किल अफसर सिराथू रामवीर सिंह ने कहा कि सूचना मिली है. पुलिस मौके पर जा रही है, जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी.

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगनी करने का दावा तो किया था, लेकिन दोबारा सरकार बनने के बाद भी किसानों की स्थित बदली नहीं है. आज भी किसान कर्ज के चलते परेशान हैं. कंधई लाल जैसे कितने ही किसान हैं, जिनके परिवार भर पेट भोजन को तरसते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कोरोना काल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget