एक्सप्लोरर

यूपी: गोंडा में है मां वाराही का मंदिर, मां सती का जबड़ा गिरने से बना था 34 वां शक्ति पीठ

मां वाराही के दर्शन करने श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं. नवरात्रि पर मंदिर में आने वालों भक्तों की संख्या हजारों में होती है. यह मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक हैं.

गोंडा. किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां का महत्व उस व्यक्ति के जीवन से कहीं बढ़ कर होता है और जो जगत जननी है उसके स्थान का तो वर्णन ही नहीं किया जा सकता है. इसी मां का एक मंदिर गोण्डा जिले के बेलसर क्षेत्र में स्थित है. ऐसी मान्यता है कि सती मां के शरीर को जब शंकर भगवान लेकर जा रहे थे तो भगवान विष्णु ने जगत कल्याण के लिये अपने चक्र से उनके शरीर को छिन्न भिन्न कर दिया था और उनके शरीर के अंग 51 स्थानों पर गिरे जो बाद में शक्ति पीठ बन गये. उन्हीं में से एक है वाराही देवी का स्थान. ये स्थान 34वां शक्तिपीठ है. यहां पर मां सती के पीछे के दो दांत गिरे थे जहां पर आज भी दो छिद्र मौजूद हैं, जिनकी गहराई आज तक नहीं मापी जा सकी है. ऐसी किंवदंति है कि सालों पहले किसी ने ऐसा करने का प्रसास किया था तो उनकी देखने की शक्ति चली गई थी. इसके बाद इस छिद्र में करीब 4000 मीटर धागे में एक पत्थर बांध कर डाला गया था मगर कुछ पता नहीं चल पाया. यहां यूं तो रोजाना हजारों भक्त दर्शन करते हैं लेकिन नवरात्र में यहां रोज लाखों भक्तों का जमावड़ा रहता है. पढिये ये रिपोर्ट.

51शक्तिपीठों में से एक मां वाराही

शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है लेकिन कोरोना का साया मां के मदिरों पर भी साफ नजर आ रहा है. नवरात्रि के दिनों में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ इस बार बेहद कम है. श्रद्धालु कम आ रहे हैं लेकिन भक्तों की श्रद्धा में कोई कमी नजर नहीं आ रही है.कई ऐसे श्रद्धालु दिखे जो मां की भक्ति में लीन होकर लेटते हुए मां वाराही के दर्शन के लिए आ रहे हैं. गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज क्षेत्र में मां वाराही के मंदिर पर भी कोरोना का साया साफ दिखाई दे रहा है. माता का यह स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक है. मान्यता है कि यहां माता का जबड़ा गिरा था. 51 शक्तिपीठों में से मां वाराही का 34 वां स्थान है.

इस तरह प्रकट हुई मां वाराही

मां वाराही यहां पिंडी रूप में विराजमान हैं. एक अन्य कथा के अनुसार वाराह अवतार के समय जब भगवान श्री हरि ने हिरणाक्ष नाम के राक्षस का संहार किया उसके बाद यहीं पर मां वाराही का ध्यान किया था. मां के इस मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना मां अवश्य पूरा करती हैं. लेकिन इस बार यहां बेहद सीमित संख्या में मां के भक्त पहुंच रहे हैं और मां के दर्शन पूजन कर अपनी व देश की सुख समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं. माता में आस्था रखने वाले यहां आने वाले भक्तों का यह भी विश्वास है कि यदि किसी की भी आंख में कोई दिक्कत होती है तो यहां मंदिर परिसर में स्थित वट वृक्ष से निकले दूध को आंख में डालने से उसकी आंखें ठीक हो जाती हैं.

इस मन्दिर में पूरे नवरात्रि में भक्तों का जमावड़ा लगता है. यहां लोग अपनी तरह तरह की मुरादें लेकर आते हैं और सभी की मुरादे पूरी होती हैं. माता जी के भक्तों ने बताया कि यहां का बहुत बड़ा महत्व है. मंदिर के पुजारी ने इस दौरान कहा कि इस मंदिर की महिमा किसी से छुपी नहीं है. यहां नवरात्र में लाखों लोग यहां सर झुकाने आते है और उनकी मनोकामनायें पूरी होती हैं.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget