एक्सप्लोरर

गोरखपुर: फॉर्च्यून के नाम पर बेच रहे थे नकली तेल, छापेमारी में पकड़ा गया मिलावटखोरों का खेल

गोरखपुर में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर लाखों का नकली रिफाइंड और सरसों का तेल बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

गोरखपुर जिले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली तेल के खेल का पर्दाफाश किया है. खाद्य विभाग की टीम ने फॉर्च्यून रिफाइंड के नाम पर नकली सरसों और रिफाइंड तेल बेचने पर कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने अमृत और बसेरा जैसे खराब गुणवत्‍ता वाले सरसों और रिफाइंड ऑयल को फॉर्च्यून के टिन में बेचने वाले मिलावटखोरों के ठिकाने पर छापेमारी की. विभाग ने छापेमारी में भारी मात्रा में नकली सरसों का तेल बरामद किया. 

छापेमारी में पता चला कि अमृत और बसेरा ब्रांड के नकली तेलों को फॉर्च्यून के टिन में भरकर बेचा जा रहा था. टीम ने 95 टिन में भरे गए 1,425 लीटर फॉर्च्यून ब्रांड के रिफाइंड और सरसों के तेल को बरामद कर सील किया है. इसके साथ ही उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है.  

खाद्य विभाग की टीम ने ये छापेमारी सा‍हबगंज मंडी की एक दुकान में की है. ये कार्रवाई गोरखपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने असिस्‍टेंट कमिश्‍नर फूड श्रवण कुमार मिश्रा के नेतृत्‍व में की है. पता चला है कि बगैर लाइसेंस के दुकान चला रहे दुकानदार भगवती प्रसाद अवैध तरीके से नकली सरसों और रिफाइंड तेल बेच रहा था. आरोपी खराब गुणवत्‍ता वाले सरसों और रिफाइंड तेल को फॉर्च्यून के पुराने 15 लीटर के टिन में भरता था और बाजार में नई पैकिंग के साथ बेच देता था.

लाखों का नकली तेल बरामद
खाद्य विभाग की टीम ने 80 टिन रिफाइंड और 15 टिन सरसों का तेल बरामद किया है. तेल की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है. छापेमारी के दौरान चंद्र प्रकाश ने पहले अपना नाम गलत बताया. उसके बाद जब टीम ने आधार कार्ड मांगा, तो उसका नाम चंद्र प्रकाश निकला. चंद्र प्रकाश गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के बसंतपुर का रहने वाला है.

बता दें कि कुछ दिन पहले भी खोराबार पुलिस ने मोतीराम अड्डा के पास एक गोदाम में 5-5 लीटर के गैलन में पतंजलि और सफोला नाम के ब्रांड का 375 लीटर नकली तेल बरामद किया था, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे.

ये भी पढ़ें:

साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव का दावा- सपा जीत सकती है 400 सीटें, बीजेपी को नहीं मिलेंगे प्रत्याशी

यूपी: तीन तलाक देने के बाद शौहर ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, भाई से कराया पत्नी का रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget