एक्सप्लोरर

बंद नहीं हो रहा छोटे अभिनेताओं का शोषण, काम करने के बाद नहीं मिल रहा पैसा

शिवगढ़ के महल में भोजपुरी फिल्म जान लेबू का की शूटिंग चल रही थी, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और मनोज सिंह टाइगर शामिल थे.

रायबरेली: एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में फिल्म क्षेत्र की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी को मूर्त रूप दे चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटे अभिनेताओं का शोषण फिल्मों में अभी बंद नहीं हुआ है. इसका जीता जागता उदाहरण शिवगढ़ में चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग 'जान लेबू का' में निरहुआ के चाचा का किरदार निभा रहे शख्स के साथ हुई घटना के रूप में देखने को मिला. जहां मानदेय न मिलने से आहत कलाकार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की मांग की है.

शिवगढ़ के महल में भोजपुरी फिल्म जान लेबू का की शूटिंग चल रही थी, जिसमें मुख्य किरदार के रूप में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और मनोज सिंह टाइगर शामिल थे. फिल्म में निरहुआ के चाचा का किरदार स्थानीय निवासी दुर्गेश चौहान निभा रहे थे.

शूटिंग पूरी भी हो गई लेकिन कलाकार दुर्गेश को बिना मानदेय दिए सुपर साइन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इवेंट कंपनी गायब हो गई. यहां से जाने के बाद मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया गया. जिससे आहत होकर दुर्गेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाई. पत्र मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कलाकार दुर्गेश को कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

काफी वक्त से चल रहा खेल

बता दें कि भोजपुरी और छोटी फिल्में जहां बनती है, वहां के स्थानीय कलाकारों को छोटे-मोटे किरदार में कंपनियां ले लेती है और उनसे काम भी कराती हैं लेकिन उनका वाजिब मानदेय उनको नहीं मिल पाता है. काफी वक्त से ये खेल चलता आ रहा है. पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, 'एक शख्स आया था, जिसने फिल्म बनाने वाली कंपनी के लिए काम किया था. उसने मानदेय न मिलने की बात कही है. प्रार्थना पत्र मिल गया है जो भी विधिक कार्यवाही होगी की जाएगी.'

किया ब्लॉक

मामले को लेकर दुर्गेश सिंह चौहान का कहना है, 'मैंने निरहुआ के चाचा का किरदार किया था. 12 दिन का काम था. पूरी फिल्म बन चुकी है. अब फिल्म की एडिटिंग भी शुरू हो गई है. मैंने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है और मेरा अब तक पैसा नहीं मिला है. अब उन्होंने मुझे फोन और व्हाट्सऐप से ब्लॉक कर दिया है. फिल्मों में यह अब आम बात हो गई है कि कलाकारों का पैसा मारा जा रहा है. यह एक बड़ा शोषण है. कुछ लोगों की रोजी रोटी इसी से चलती हैं.'

यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले यूपी में घटा है क्राइम का ग्राफ, माफियाओं पर मेहरबान है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget