एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले यूपी में घटा है क्राइम का ग्राफ, माफियाओं पर मेहरबान है कांग्रेस

यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि राज्य में अपराधियों और माफिया के लिए अब कोई जगह नहीं है. पंजाब की कांग्रेस सरकार यूपी के माफियाओं पर मेहरबान है.

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी वापस लाने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है. सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व जनता को ये बताए कि यूपी का गुनहगार आखिर किस कारण पंजाब में संरक्षण पा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व को अपने और माफिया के संबंधों के बारे में जनता को बताना होगा.

माफियाओं पर मेहरबान है कांग्रेस बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, "यूपी में अपराधियों और माफिया के लिए अब कोई जगह नहीं है. जो माफिया पहले की सरकार में गौरव की अनुभूति करते थे, वही अब यूपी में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ पंजाब की कांग्रेस सरकार यूपी के माफियाओं पर मेहरबान है. उन्हें बचाने की कोशिश में लगी है, ऐसा करना न्यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप का अनैतिक प्रयास है."

अपराध का ग्राफ गिरा है राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के संबंध में चर्चा करते हुए विपक्षी दलों की तरफ से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का भी सीएम योगी ने बिंन्दुवार जवाब दिया. एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से सीएम ने कहा कि साल 2016 के सापेक्ष वर्ष 2020 में अपराधों में बहुत कमी आई है. यूपी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीतियों से अपराध का ग्राफ गिरा है. जनता ने राहत की सांस ली है.

क्या कहतें हैं आंकड़े आंकड़े बयान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2016 की अपेक्षा आज यूपी में डकैती के मामलों में 67.68 प्रतिशत, लूट में 66.39 प्रतिशत, हत्या में 25.88 प्रतिशत, बलवा में 30.25 प्रतिशत और फिरौती के लिए अपहरण जैसे मामलों में 41.51 प्रतिशत की कमी आई है.

महिलाओं की सुरक्षा है प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्नाव में जो घटना हुई, उसका पदार्फाश हो चुका है. फिर भी कुछ लोग इसमें कुत्सित राजनीति करने में जुटे हुए हैं. ऐसी कोशिश अपराधियों को भाग निकलने का रास्ता देती हैं. हमें इस बारे में गंभीरता से विचार करना होगा. राजनीति के बहुत विषय हैं लेकिन बहन-बेटियों पर राजनीति करना कतई उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ 'एंटी लव जिहाद' विधेयक, जानें- जरूरी बातें

विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बिना नाम लिये राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget