एक्सप्लोरर

Poll of Polls 2019: एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, जानें- क्या कह रहे हैं आंकड़े

Exit Polls 2019 Live Updates ABP Ganga Lok Sabha Elections Exit Polls Results 2019 latest news updates, full details Poll of Polls 2019: एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, जानें- क्या कह रहे हैं आंकड़े

Background

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। मतदान के खत्म होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बार कौन मारेगा बाजी और किसकी बनेगी केंद्र में सरकार? इस सभी सवालों के जवाब 23 मई को काउंटिग के साथ देश को पता चल जाएंगे। हालांकि, एबीपी गंगा पर देखिए, लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) का सटीक एग्जिट पोल।

 

बता दें कि 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल आ गए हैं। इसी के साथ एबीपी गंगा पर एग्जिट पोल की नॉन स्टॉप कवरेज भी शुरू हो जाएगी। जिसमें दिल्ली की रास्ता तय करने वाला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों का पूरा विश्लेषण होगा, साथ ही अनुमानित नतीजे भी बताए जाएंगे।

 

कहां-कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल?




    • आप तक एग्जिट पोल के नतीजों को पहुंचाने के लिए ABP गंगा ने खास तैयारी की है। टीवी के साथ-साथ आप एबीपी गंगा के एप और ABPGanga.com पर भी एग्जिट पोल नतीजों को देख सकते हैं।

 

    • इसके साथ ही यूट्यब पर भी आप एबीपी गंगा के एग्जिट पोल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।



ओपीनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर

 

ओपीनियन पोल मतलब लोगों की रायशुमारी...जो मतदान से पहले कराया जाता है। जिसमें वोटरों से आने वाले चुनावों में वो किन मुद्दों और किस पार्टी को तरजीह देंगे आदि बातों की जानकारी ली जाती है। जबकि एग्जिट पोल चुनाव में मतदात कर बाहर आ रहे वोटरों से सवाल-जवाब के आधार पर तय होता है। इसलिए, चुनावों से पहले हर मीडिया संस्थान आपको ओपीनियन पोल दिखाता है, जबकि चुनावों के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ें दिखाए जाते हैं।

 

एबीपी ने नीलसन इंडिया के साथ सर्वे किया है। नीलसन ने 12 अप्रैल से 19 मई तक के आंकड़े जुटाए हैं। इसका सैंपल साइज 93,241 है, जो इसे काफी हद तक विश्वसनीय बनाता है। पहले चरण से छठे चरण तक 266 संसदीय सीटों पर पोस्ट पोल किया गया जबकि आखिरी चरण में 36 संसदीय सीटों पर एग्जिट पोल का सैंपल लिया गया। एक संसदीय क्षएत्र में तीन विधानसभा सीटों को चुना गया था। हर विधानसभा सीट में आठ में से पांच पोलिंग बूथों को चुना गया। हर पोलिंग बूथ पर 12-13 लोगों से बातचीत की गई।

 

मतदाताओं से इस तरह के सवाल पूछे गए
लोकसभा चुनाव 2019 में आपने किस पार्टी को वोट दिया?
पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में आपने किस पार्टी को वोट दिया था?

 

ये संस्थाएं कराती है एग्जिट/ओपीनियन पोल

 

सी वोटर, हंसा रिसर्च, सीएसडीएस, निल्सन, लोकनीति, चाणक्य जैसी संस्थाएं एग्जिट पोल और ओपीनियन पोल आयोजित करवाती हैं। इनकी अपनी टीम होती है, जो हर लोकसभा सीट के हिसाब से रणनीति बनाती है। यहां तक की कई स्तरों पर प्रत्येक लोकसभा सीट को बांटा जाता है। जो कि विधानसभा सीटों, उम्र वर्ग, शहरी-ग्रामीण, आदि आधारों पर वोटर का विभाजन करते हैं। इसके बाद सैंपल साइज यानी की सर्वे में शामिल होने वाले लोगों की कुल संख्या देखी जाती है।
अमूमन सैंपल साइज की संख्या 1500 से 50,000 तक होती है।

 

1960 में भारत में तैयार हुआ एग्जिट पोल का खाका

 

कई देशों में एग्जिट पोल का चलन 1940 के दशक से शुरू होने लगा था, जबकि भारत में एग्जिट पोल का खाका 1960 में तैयार हुआ। इसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) ने तैयार किया था।

 

यहां पर LIVE देखिए, सटीक एग्जिट पोल


लाइव टीवी: https://www.abpganga.com/live-tv
एबीपी गंगा वेबसाइट:  https://www.abpganga.com/
यूट्यूब:  https://www.youtube.com/c/ABPGanga

20:58 PM (IST)  •  19 May 2019

2019 के चुनाव में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एनडीए को 277, यूपीए को 130 और अन्य को 135 सीटें मिलती दिख रही है।
20:01 PM (IST)  •  19 May 2019

उत्तराखंड में भाजपा को 55, कांग्रेस को 30, बसपा को 9 और निर्दलीय को एक और अन्य के खाते में 5 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget