एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा में SSB जवान ने मंगेतर को धोखे से बुलाकर ले ली जान, जुलाई में तय हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के इटावा में एसएसबी के एक जवान ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी. वह किसी और महिला से शादी करना चाहता था और इसलिए धोखे से बुलाकर मंगेतर को मार डाला.

UP News: अरुणाचल प्रदेश में सशस्त्र सुरक्षा बल में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी मंगेतर अर्चना की हत्या कर दी. यह घटना इटावा के लायन सफारी के पास हुई है. हत्यारोपी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल का जवान नीलेश जाटव ने मंगेतर को बातचीत करने के लिए बुलाया था. उसके बाद हत्या करके फरार हो गया. उसकी अर्चना से जुलाई में शादी तय हुई थी.

किसी और लड़की से करना चाहता था शादी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात स्कूटी लायन सफारी के बाहर खड़ी है. एसएसपी जयप्रकाश के निर्देशन पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर हत्यारोपी नीलेश जाटव गिरफ्तार किया गया. नीलेश जाटव ने बताया कि वह किसी और लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन परिजनों के दबाव में शादी तय की गई थी. शादी के लिए अपनी मंगेतर के पिता से साढ़े सात लाख रुपये ले चुका था. अर्चना के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत है इस वक्त बरेली में तैनात हैं.  

UKPSC Exam: पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान- एक हफ्ते में जारी होगा भर्तियों का कैलेंडर, दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

पूछताछ में किया घटना का खुलासा

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि हमें लायन सफारी के पास एक लावारिस दशा में स्कूटी मिलने की सूचना मिली थी.  सर्च अभियान चलाया गया, उस वक्त ऐसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई थी लेकिन स्कूटी के नंबर से ये पता चला कि यह किसकी है जिसके आधार पर संबंधित व्यक्ति को कॉल की गई. उन्होंने बताया कि स्कूटी लेकर बेटी घर से बाहर निकली थी. पूछताछ में पता चला कि उनकी बेटी नीलेश से मिलने निकली थी. जब नीलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ बता दिया. उसके बताए जगह से बॉडी बरामद की गई. उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और नीलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में डॉक्टर को मिली 'सिर तन से जुदा करने की धमकी', USA से आया था व्हाट्सएप कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget