एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा पुलिस को छापेमारी में मिली 400 पेटी शराब, इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर कंटेनर से होता था सप्लाई

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस और आबकारी विभाग को शराब तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के अपने अभियान में बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है.

UP News: इटावा (Etawah) के इकदिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान लाखों रुपए की शराब बरामद (Liquor Seized) की है. शराब कंटेनर से मिली है. छापेमारी के दौरान ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए. कंटेनर में जो दस्तावेज मिले हैं उसके मुताबिक किताब और इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर शराब की सप्लाई की जा रही थी. इस मामले में एसएसपी जय प्रकाश सिंह और आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि इटावा से पहले कई स्थानों पर बिक्री के लिए कंटेनर से शराब उतारी गई है. पुलिस के हाथ उन स्थानों का सुराग लग गया है.

बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना इकदिल पुलिस को पिलखर नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जिसमें करीब 20 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर मिला.  हालांकि पुलिस को देखकर कंटेनर के ड्राइवर और परिचालक फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मौके पर काफी अंधेरा था और उसी का फायदा उठाकर वे फरार हो गए. यह कंटेनर चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था जिससे पुलिस ने चार अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है. पुलिस ने करीब 400 पेटी शराब जब्त की है.

पकड़ में न आएं इसलिए कंटेनर का किया चुनाव

इस पूरे मामले में एसएसपी प्रकाश सिंह ने बताया कि यह इकदिल पुलिस की बड़ी सफलता है. कंटेनर से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. पूरे रैकेट का जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा. आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि कंटेनर में शराब ढोने का पहला मामला देखने को मिला है. इस तरह से शराब की सप्लाई बिहार में देखी गई थी. इतनी बड़ी मात्रा में शराब कंटेनर में इसलिए सप्लाई की जा रही थी कि आसानी से पकड़ में न आए और पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि किताबें और इलेक्ट्रिनिक्स पार्ट सप्लाई के काम में कंटेनर को लगाया गया था लेकिन इसमें शराब की सप्लाई हो रही थी.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: पहाड़ों पर शुरू हुई शीतलहर और बर्फवारी, अलर्ट मोड पर प्रशासन, जानिए- क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget