एक्सप्लोरर

Etawah: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुल का काम अधूरा, जुलाई में फोरलेन सड़क के चालू होने पर दिख रहा संशय

उत्तर प्रदेश के इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण की रफ्तार धीमी चल रही है. यहां 15 किलोमीटर के दायरे में पुल का काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है.

UP News: इटावा (Etawah) कुदरैल से होकर निकल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) पर कार्य की धीमी गति को देख अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने नाराजगी जाहिर की है जिसके बाद जिलाधिकारी की देखरेख में काम हो रहा है. एक्सप्रेसवे का 15 किलोमीटर का रास्ता इटावा में पड़ेगा. यहां अभी भी पुलों पर काम अधूरा पड़ा हुआ है. यह काम जुलाई के दूसरे हफ्ते में पूरा होना था.

10-15 दिन के अंदर काम पूरा करने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दो दिन पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था. इस दौरान फ्लाईओवर पर अधूरे काम को देखकर वह नाराज हो गए. कंस्ट्रक्शन कंपनी को 10-15 दिन के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिस तरह से फ्लाई ओवर एवं स्लैब पर काम चल रहा है उससे देख कर लग रहा है कि शायद ही जुलाई के दूसरे हफ्ते तक कार्य पूरा हो सके. दरअसल, जुलाई के दूसरे हफ्ते में जनता के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चालू किया जाना है.

अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद इटावा ज़िलाधिकारी अवनीश राय इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने ही कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन को 10-15 दिन के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Ghazipur में बिल बकाया होने पर आम लोगों के कटे बिजली कनेक्शन, 57 सरकारी विभागों के 5 करोड़ बकाए पर चुप्पी

ये है एक्सप्रेसवे का पूरा खाका

चित्रकूट के भरतकूप से निकलकर इटावा के कुदरेल तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई 296 किलोमीटर लंबी है. इटावा के कुदरेल में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जा रहा है. फिलहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चार लेन का बनाया जा रहा है जो कि भविष्य में 6 लेन का हो जाएगा. इटावा के ताखा तहसील के परशुरामपुर गांव के पास चैनल नंबर 287 पर एक टोल प्लाजा के साथ ही 16 किलोमीटर के एरिया में 6 पेट्रोल पंप बनाने की भी तैयारी की जा रही है. साथ ही साथ फूड प्लाजा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भी बनाए जाने की योजना है.

इटावा के अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में है जिसको जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा. शासन के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की निगरानी शासन के शीर्ष अधिकारियों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं लेकिन जिस तरह से इटावा के 16 किलोमीटर के एरिया में पुल एवं स्लैब पर काम अधूरा दिखाई दे रहा है ऐसे में जुलाई के दूसरे हफ्ते तक काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है.

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur News: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी से है 'खास कनेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget