एक्सप्लोरर

UP News: एटा में हैरान करने वाला मामला, बुजुर्ग ने जिंदा रहते की खुद की तेरहवीं, 'मृत्यु भोज' भी किया

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में 55 साल के एक व्यक्ति अपने परिवार वालों से नाराज होकर जीते जी खुद की तेरहवीं कर डाली. साथ ही उसने गांव में 700 लोगों को अपनी मृत्यु भोज करवाया.

Alive Man Terahvi Sanskar: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के सकीट थाना छेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें परिवार वालों से कोई उम्मीद न होने पर एक बुज़ुर्ग ने अपने जिन्दा रहते ही अपनी तेरहवीं कर दी और पिंड दान कर दिया. यही नहीं उसने 700 लोगों को अपनी तेरहवी का मृत्यु भोज भी करवा दिया. सकीट ब्लॉक के 55 वर्षीय हाकिम सिंह की शादी नहीं हुई है. वे अपने घर में अपने भाई और भतीजों के साथ रहते हैं. उन्होंने हाकिम सिंह की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है और मारपीट भी करते हैं.

इसलिए अपने परिजनों से कोई उम्मीद न होने के कारण हाकिम  सिंह को विश्वास हो गया कि उसके मरने के बाद कोई भी उसकी तेरहवीं संस्कार नहीं करेगा. इसलिए उसने अपने जीते जी ही अपनी तेरहवीं और पिंडदान करने का निश्चय किया. आज यानी 16 जनवरी को उसने पूर्व योजना के तहत विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से अपनी तेरहवीं कि और पिंडदान कराया. उसने गांव के और आस पास के 700 लोगों को मृत्यु भोज भी करवाया.  इसकी चर्चा आस पास के गावों  में भी हों रही है,  जो भी इस जिन्दा मृत्यु भोज को सुन रहा है वो आश्चर्य प्रकट कर रहा है. आश्चर्य जनक बात ये रही कि इस आयोजन की किसी भी प्रकार की भनक पुलिस और प्रशासन तक को नहीं लगी. 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 55 साल के हकीम सिंह 5 भाई हैं. हाकिम सिंह की शादी नहीं हुई. शादी न होने पर ये बिहार से किसी महिला को लेकर आये थे, जो बाद में चली गयी. इनके पास 4 से 5 बिस्वां जमीन है. जमीन पर भाई भतीजों ने कब्जा कर लिया है और उन्होंने मारपीट कर उसका हांथ भी तोड़ दिया है. उसके अतिरिक्त 10 बिघा जमीन और है. परसो इनकी तबियत बिगड़ी और इनको लगा कि ये बचेंगे नहीं तो इन्होंने आनन फानन में अपनी 10 बिस्वें जमीन को 50 हजार रुपये में बेंच दिया और आज उसी रुपये से अपनी तेरहवीं का मृत्यु भोज कर दिया और पिंड दान भी किया. इनका कहना है कि अब ये चैन से मर सकेंगे और अब इनको ये भय भी नहीं सताएगा कि मरने के बाद इनकी तेरहवीं भी होगी या नहीं. 

ये भी पढ़ें: UP News: 'अयोध्या में अब ना कर्फ्यू लगेगा, ना गोलियां चलेंगी', बोले CM योगी, हेलीकॉप्टर सेवा का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
Greater Noida: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते हुए मालिक की कर दी हत्या
ग्रेटर नोएडा: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते समय कर दी मालिक की हत्या
Moradabad News: 2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget