एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में स्कूली छात्रा से टीचर ने की छेड़खानी, पानी लाने के बहाने भेजा दूसरे कमरे में, केस दर्ज

Etah Police: पीड़ित छात्रा का कहना है कि आरोपी टीचर ने उसे पानी लाने के बहाने दूसरे कमरे में भेजा था, जब वो पानी लेने गई तो वो भी पीछे-पीछे आ गया.

Etah News: यूपी में एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से शिक्षक द्वारा की गई छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अंग्रेजी के टीचर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर अलीगंज थाने में आईपीसी की धारा 354, 504, 506 और 9/10 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर लिख ली गयी है.

खबर के मुताबिक पीड़िता अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव में स्थिति एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है. छात्रा के मुताबिक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक राघवेंद्र उर्फ पिंटा ने उसके साथ स्कूल के ही एक खाली कमरे में छेड़छाड़ की. पीड़िता ने बताया कि सोमवार 9 अक्टूबर को सुबह साढ़े 9 बजे के आरोपी टीचर ने छात्रा से बगल के कमरे से पीने के लिए पानी लाने को कहा, जैसे ही छात्रा क्लास छोड़कर बगल में 7वीं क्लास के कमरे गई तो टीचर भी उसी समय पीछे-पीछे आ गया और उसने छात्रा से छेड़खानी की. 

स्कूल के खाली कमरे में की छेड़खानी
छात्रा का कहना है कि घटना के वक्त कमरा खाली था, टीचर ने उसके साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकत की. पीड़िता का कहना है कि वो इस तरह की हरकतें स्कूल की दूसरी चार-पांच छात्राओं के साथ भी कर चुका है. छात्रा ने सारी बातें अपने घर पर जाकर बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी जानकारी दिल्ली में रह रहे अपने बेटों की दी. 

घटना के बाद आरोपी शिक्षक भाग गया है. परिजनों ने जब उससे मिलने की कोशिश की तो वो स्कूल में नहीं मिला, जिसके बाद में परिजनों ने थाना कोतवाली अलीगंज में पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
अलीगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 505 और 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है.

UP Politics: 'क्या नौटंकी करने गए थे..', JPNIC का गेट फांदकर गए अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? नवीन मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? नवीन मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
'वो हमारे क्षेत्र में...', सपा मुखिया के अयोध्या आगमन पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'वो हमारे क्षेत्र में...', सपा मुखिया के अयोध्या आगमन पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget