एक्सप्लोरर

Etah News: शाम को घर से निकला था, सुबह नहर किनारे पड़ा मिला शव, पीठ पर दिखा ऐसा निशान

Etah Crime News: मृतक प्रदीप सोमवार शाम से ही घर से गायब था, परिजनों ने उसे आसपास ढूंढने की हर संभव कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चला और आज सुबह नहर के पास उसका शव मिला.

Etah Murder: यूपी के एटा में एक 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, युवक का शव आज सुबह नहर के पास से मिला. उसकी पीठ पर फायर आर्म इंजरी का गहरा निशाना है. ये युवक कल शाम 6 बजे से लापता था, जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है. मृतक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था. पुलिस इस मामले में की जांच में जुट गई है. 

एटा जनपद के निधौली कला थाना क्षेत्र के नगला खिल्ली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पास की नहर से यहा रहने वाले 23 साल के प्रदीप का शव बरामद हुआ. खबर के मुताबिक प्रदीप सोमवार शाम 6 बजे से ही घर से गायब था, जिसके बाद परिजनों ने उसे आसपास के इलाके में ढूंढने की हर संभव कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. जिसके बाद आज सुबह प्रदीप का शव बरामद हुआ. उसकी पीठ पर गोली लगने का निशान है. मृतक प्रदीप के चाचा जय प्रकाश यादव ने बताया कि वो कल शाम को ही घर से निकला था, वो सेना की तैयारी कर रहा था. 

पीठ पर गोली के लगने का निशान

घटना की सूचना मिलते ही एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखखर जांच कर रही है. पुलिस ये जानने की कोशिश भी कर रही है कि उसकी किसी कोई दुश्मनी तो नहीं थी. पुलिस ने इस मामले में तहरीर दर्ज कर जरूरी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

इस मामले में और जानकारी देते हुए एटा के अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मृतक की गोली मारकर हत्या कर गई है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमों को गठन किया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या में बनेगा 101 फीट ऊंचा सीएम योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर! जानें- कैसा होगा स्वरूप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget