एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, 6 गिरफ्तार

Noida News: पुलिस को आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, कारतूस, एक देसी तमंचा, ताला और जाली काटने के औजार, ड्रिल मशीन और चोरी का सामान बरामद हुआ है.

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस (Noida Police) और स्वाट (विशेष हथियार एवं रणनीति) टीम ने सोमवार सुबह संयुक्त अभियान के तहत मुठभेड़ के दौरान दिल्ली एनसीआर में लोगों के घरों में चोरी करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इन बदमाशों ने नोएडा सेक्टर 12 (Noida Sector 12) में रहने वाले एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार के घर से 20 जुलाई को नगदी व कीमती सामान की चोरी की थी.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 12 निवासी राघव सचदेवा के घर से 20 जुलाई की रात को सवा लाख रुपये नगदी, चार मोबाइल फोन की चोरी हुई थी. इस मामले में उन्होंने सेक्टर 24 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद से पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान छह बदमाशों को गिरफ्तार किया.

पुलिस मुठभेड़ के बाद छह बदमाश गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस ने इन बदमाशों को घेर लिया. जिसके बाद उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की और पुलिस से बचने की कोशिश में फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए हुए उन्हें घेर लिया, इस दौरान पुलिस की गोलीन लगने से एक बदमाश रियासत अली घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों आरिफ पुत्र शौकीन, आरिफ पुत्र मल्हन खान, आकिल पुत्र जरीन, कमल यादव तथा शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल, कारतूस, एक देसी तमंचा, ताला और जाली काटने के औजार, ड्रिल मशीन, चोरी की हुई हाथ की तीन घड़ी, 36 चांदी के सिक्के, छह मोबाइल फोन, 80 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि चोरों ने पूछताछ के दौरान एनसीआर के रिहायशी सेक्टर में रहने वाले दर्जनों लोगों के घर चोरी की बात कबूल की. 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सपा सांसद जया बच्चन की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमारे देश में नहीं हो रही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget