एक्सप्लोरर

बस्ती में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो सिपाही भी हुए घायल 

यूपी के बस्ती जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाश गोरखपुर के रहने वाले हैं.

Encounter in Basti UP: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश और पुलिस के दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुखबिर से मिली सूचना
बस्ती पुलिस ऑपरेशन क्लीन के तहत अपराधियों पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस बदमाशों को घेरकर पकड़ना चाहती थी. लेकिन, इसी कवायद के बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो बदमाश घायल हो गए. मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं. बदमाशों और पुलिस के बीच ये मुठभेड़ सोनहा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास हुई थी. मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. 

असलहा बरामद
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश और हमारे दो सिपाही घायल हुए है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुठभेड़ के दौरान कुल 4 बदमाश उग्रशेन, अजय, रंजीत और सुजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. बदमाशों के पास से दो असलहा, 26 एटीएम कार्ड, 25 हजार नगद और एक कार बरामद की गई है.

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस अधीक्षक बताया कि ये गैंग फैजाबाद, अंबेडकर नगर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर जिलों में घूम-घूमकर लोगो को अपना निशाना बनाता था. किसी तरह उनका एटीएम लेकर फ्रॉड करते थे. इस गैंग के बदमाशों के खिलाफ कई जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और बहुत दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी. फिलहाल, बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर करें चेक

प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget