एक्सप्लोरर

मथुरा: अपहरण कर 11 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया शव

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 11 साल के एक बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई. बच्चे का शव जवाहर बाग के पीछे की झाड़ियों में मिला. पूरी साजिश में बच्चे के पड़ोस में रहने वाला एक शख्स शामिल था.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 11 साल के बच्चे का अपहरण करने के बाद बेरहमी कत्ल कर दिया गया. अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी. बच्चे का शव जवाहर बाग के पीछे की झाड़ियों में मिला. घटना थाना सदर बाजार इलाके के औरंगाबाद निषाद मोहल्ले की है.

पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी 3 सितंबर को निषाद मोहल्ले के रहने वाले राज मिस्त्री कैलाशी का 11 साल का बच्चा रूपेश घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने देर शाम तक काफी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका. परेशान हो कर परिजनों ने बच्चे के गायब होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई.

फिरौती के लिए आया फोन पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई. इस बीच 4 सितम्बर की सुबह अपहरणकर्ताओं का फोन बच्चे के पिता कैलाशी के पास आया. फोन पर अपहरणकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि अगर तुम अपने बच्चे की सलामती चाहते हो तो हमें 5 लाख रुपए दे दो. फिरौती मांगे जाने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और 5 टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं.

पड़ोस में रहने वाले शख्स ने रची साजिश पुलिस ने फिरौती के लिए आई कॉल और मासूम बच्चे के परिजनों के संदेह के आधार पर पड़ोस के ही रहने वाले लोकेश उर्फ पिल्लू को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला लोकेश उर्फ पिल्लू ने ही रूपेश का अपहरण किया था.

पुलिस के डर से की हत्या लोकेश ने पुलिस के डर से मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और शव को जवाहर बाग की झाड़ियों में फेंक दिया. लोकेश की निशानदेही पर पुलिस ने रूपेश के शव को बरामद कर लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की हत्या फिरौती के लिए आए फोन से पहले हुई थी या फिर उसके बाद.

यह भी पढ़ें:

मेरठ में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दोनों गिरफ्तार

हाथरस केस: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर और 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज, धारा 144 तोड़ने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पढ़ें पूरा कबूलनामा
Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक... सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पूरी लिस्ट
Ram Mandir Case Live: अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के घर पर पुलिस पहुंची
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
' जन्मदिवस की बधाई भैया...' अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी
गौतमबुद्ध नगर: 5 सगे भाइयों को आजीवन कारावास, दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने पाया दोषी

वीडियोज

Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)
Pati Brahmachari: 😱Suraj का खौफनाक रूप! टूटा दुखों का पहाड़, ऑफिसर की वर्दी छोड़ बना गुंडा! #sbs
Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget