एक्सप्लोरर

UP Election 2022: SP मुख्यालय में भीड़ जुटाने पर EC का कड़ा एक्शन,  SHO सस्पेंड लेकिन बड़े नेताओं पर कार्रवाई नहीं 

UP Election 2022: अखिलेश यादव जब कथित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तब डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे. भीड़ का आंकलन किया और रिपोर्ट डीएम को सौंपी.

नई दिल्ली: लखनऊ में अखिलेश यादव ने शुक्रवार जो कार्यक्रम किया था, उससे देशभर में ये सवाल उठे कि अगर ये वर्चुअल रैली है तो फिर असल रैली किसे कहते हैं? कोरोना काल ने वर्चुअल मीटिंग और वर्चुअल रैली का जो नया विकल्प दिया. अखिलेश यादव ने उसे बस एक नया नाम बनाकर रख दिया. लखनऊ में शुक्रवार को ये सब जो हुआ.. उसके खिलाफ एक्शन भी हुआ है.. लखनऊ के डीएम के मुताबिक समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है.

दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर
2 हजार से ज्यादा समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई है, नामजद नहीं है. लखनऊ के गौतमपली थाने में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जब अखिलेश यादव कथित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तब डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे. भीड़ का आंकलन किया और रिपोर्ट डीएम को सौंपी. उसी रिपोर्ट के आधार पर बिना अनुमति भीड़ जमा करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है.

एसएचओ सस्पेंड, एसीपी से मांगा जवाब
इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के कर्ताधर्ता तो जिम्मेदार हैं ही. लखनऊ का पुलिस प्रशासन भी कम कसूरवार नहीं है और इसिलिए पुलिस की इस हीलाहवाली पर भी एक्शन लिया गया है. गौतमपल्ली इलाके के SHO को सस्पेंड किया गया किया है और लखनऊ के एसीपी से भी जवाब मांगा गया है.

शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान ही अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव आयोग के नियमों का पालन करेंगे.. लेकिन वर्चुअल का बैनर लगाकर अखिलेश यादव ने फिजिकल रैली की और शक्ति प्रदर्शन करने का काम किया सपा नेता नरेश उत्तम ने कहा, "यह कार्यक्रम वर्सुअल था, समाजवादी पार्टी ने किसी को नहीं बुलाया था, अगर बुलाया होता तोलांखों की संख्या में लोग आते. कोरोना के नियमों का कोई उल्लंघन नहीं है सभी लोग मास्क पहन कर आए.''

मौर्य ने खिचड़ी कार्यक्रम पर सीएम को घेरा
जिनके दम पर कोरोना के खतरे के बावजूद लखनऊ में ये मजमा लगा यानी स्वामी प्रसाद मौर्य उन्होंने गोरखपुर में खिचड़ी कार्यक्रम करने के लिए सीएम योगी को ही निशाने पर लिया. मौर्य ने कहा, ''सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दर्ज करना चाहिए मुकदमा स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आज गोरखपुर में मुख्यमंत्री हजारों लोगों के साथ खिचड़ी खा रहे हैं. आचार संहिता मुख्यमंत्री तोड़ रहे हैं ,सार्वजनिक रूप से हजारों लोगों के बीच खाई खिचड़ी सबसे पहले उनपर दर्ज हो मुक़दमा.''

बीजेपी ने सपा पर किया पलटवार
बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''समाजवादी पार्टी  कानून तोडने का नाम है, लाल टोपी उसी की निशानी है. दल बदलने वाले दो तीन लोग आ गए तो इस पर जश्न मनाने की क्य जरूरत है, पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन को तोड़ा है." केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''इस तरह की एंट्री और एग्जिट से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. चुनाव का मौसम है तो कुछ लोग सियासी सैर करने के लिए निकल पड़ते हैं. यह नई चीज़ नहीं."

आज चुनाव आयोग फिर बैठक करेगा
इन तमाम राजनीतिक बयानबाजियों के बीच एक बात तो साफ है कि अखिलेश यादव के आयोजन में चुनाव आयोग की रैलियों पर रोक के नियम को तोड़ा गया है.. और इसिलिए आयोग ने अफसरों पर कार्रवाई भी की है.. चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैली, रोड शो और बाइक-साइकिल रैली पर रोक लगायी थी. आज चुनाव आयोग एक बार फिर मीटिंग करने वाला है.. और रैलियों पर रोक की मियाद बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला करेगा. 

UP Election 2022: सपा में शामिल हुए बीजेपी विधायक ने बताई पार्टी छोड़ने की वजह, बोले-अभी बीजेपी से....

Swami Prasad Maurya के समर्थकों में जश्न का माहौल, ढोल-ताशे के साथ मौर्य के समर्थक मौजूद | Hindi News

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget