एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड में ईडी की एंट्री, अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य को मिट्टी में मिलाने की तैयारी

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के खिलाफ ईडी ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर रखा है. उमेश पाल शूटआउट केस में पूरे परिवार का नाम आने के बाद ईडी अब उसके आर्थिक साम्राज्य पर चोट की तैयारी में है.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की एंट्री होने जा रही है. इस मामले में नामजद आरोपियों और फरार शूटरों की गिरफ्तारी में नाकाम रहने के बाद अब ईडी के जरिए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई है. ईडी के जरिए अतीक के आर्थिक साम्राज्य को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा. 

अतीक अहमद के खिलाफ ईडी ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर रखा है. हालांकि करीब 15 महीने पहले हुई एक कार्रवाई को छोड़कर ईडी अभी तक अतीक अहमद के मामले में शांत बैठी हुई थी. उमेश पाल शूटआउट केस में माफिया के पूरे परिवार के शामिल होने के बाद ईडी अब पूर्व सांसद के आर्थिक साम्राज्य पर बड़ी चोट करने की तैयारी में है. इसके लिए तेजतर्रार अफसरों की एक स्पेशल टीम गठित की जा रही है. 

आर्थिक साम्राज्य को मिट्टी में मिलाने की तैयारी

अतीक अहमद और उसके परिवार के साथ ही करीबियों पर शिकंजा कसने की रणनीति तय करने के लिए ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर जितेंद्र सिंह प्रयागराज पहुंच गए हैं. ज्वाइंट डायरेक्टर जितेंद्र सिंह पिछले 2 दिनों से प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं. उनकी मॉनिटरिंग में ही ईडी की टीम माफिया और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने प्रयागराज और लखनऊ समेत आधा दर्जन शहरों में अतीक की सौ करोड़ से ज़्यादा की संपत्तियों का पता लगाया है. ईडी जल्द ही इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है.

ईडी ने नवंबर 2021 में प्रयागराज के फूलपुर इलाके में अतीक अहमद की 8 करोड़ रुपये की एक संपत्ति जब्त की थी. यह प्रॉपर्टी अतीक की पत्नी शाइस्ता के नाम पर साढ़े चार करोड़ रुपये में खरीदी गई थी. इसके अलावा अतीक और उसके परिवार के साथ ही कंपनियों के कई बैंक खाते भी सीज़ कराए थे. इन बैंक खातों में सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा थी. 

मुख्तार अंसारी की तरह हो सकती है पूछताछ

उमेश पाल शूटआउट केस में अगर अतीक का बेटा असद और पत्नी शाइस्ता परवीन समेत वारदात में शामिल शूटर जल्द गिरफ्तार नहीं होते तो ईडी के जरिए अतीक को गुजरात से यूपी लाए जाने की कोशिश की जाएगी. अतीक के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ईडी की प्रयागराज यूनिट कर रही है. ईडी ने जिस तरह से बी वारंट पर मुख्तार अंसारी को प्रयागराज लाकर लंबी पूछताछ की थी उसी तरह से अब अतीक अहमद को भी यहां लाकर शिकंजा कसने की तैयारी है, हालांकि इसके लिए ईडी को पहले कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी. अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मई 2019 में यूपी से बाहर की जेल में गुजरात भेजा गया था. 

दरअसल अतीक अहमद के खिलाफ ईडी की कार्रवाई शुरू करने वाले ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह वीआरएस लेकर राजनीति में आ गए है. उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा था. राजेश्वर सिंह के हटने के बाद ही अतीक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी. उमेश पाल शूटआउट केस के बाद इसी कार्रवाई को अब एक बार फिर से एक्टिव करने की तैयारी चल रही है. 

ये भी पढ़ें-  Watch: अतीक अहमद का धमकी देते हुए ऑडियो वायरल, जानिए- किसपर भड़का था माफिया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget