एक्सप्लोरर

बरेली में शराब तस्करी के मामले में अजय जायसवाल के घर ईडी का छापा, जरूरी दस्तावेज लेकर रवाना हुई टीम

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ईडी की टीम ने शराब तस्करी मामले में अजय जायसवाल के घर पर छापा मारा. जहां उसके नहीं मिलने पर टीम जरूरी दस्तावेज लेकर रवाना हो गई.

उत्तर प्रदेश में अब शराब तस्करों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है. ताजा मामले में बरेली जिले में शराब तस्करी और अवैध तौर पर शराब की बिक्री के पुराने मामले में अब ईडी ने भी दखल दे दिया है. बरेली में दो गाड़ियों से लखनऊ की ईडी टीम ने एक घर की तलाशी ली और जरूरी दस्तावेज लेकर रवाना हो गई.

अजय जायसवाल के घर ईडी का छापा

दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध शराब तस्करी और उसमें इस्तेमाल हुऐ अवैध धन के मामले में लखनऊ से दो गाड़ियों में आई टीम ने यहां के वीरसवारकर नगर में अजय जायसवाल के घर पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि टीम ईडी की थी और शराब तस्करी से जुड़े बड़े मामले में पूछताछ करने आई थी.

जरूरी कागजात लेकर रवाना हुई टीम

बरेली में शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट से जुड़े अजय जायसवाल की तलाश में टीम आयी थी, जिसके तार बरेली और कानपुर में पकड़े गये कई ट्रक अवैध शराब से जुड़े थे. जिस घर पर टीम आयी थी उसके मालिक का विवाद अपने परिवार से चल रहा है. उनकी पत्नी ने बताया कि टीम ने घर की तलाशी ली और कुछ जरूरी कागजात अपने साथ ले कर चले गए. उन्होंने बताया कि उनके पति से उनका पांच साल से अलगाव है और कोर्ट में भी डिवोर्स का केस चल रहा है. उनके आपराधिक कृत्य से उनका कोई लेना देना नही है.

3 साल से गायब है अजय जायसवाल

वहीं ईडी के छापे से मोहल्ले में हड़कंप मच गया. छापे की खबर के बाद निकट के रिश्तेदार जुट गये, उन्होंने तस्दीक की कि पिछले पांच साल से अजय जायसवाल घर नहीं आये हैं और उनकी शराब तस्करी में सम्मलित होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि अजय जायसवाल 3 साल से भगोड़ा है और ईडी को उसकी तलाश है. हालांकि अभी भी अजय जायसवाल ईडी के हाथ नहीं लगा.

इसे भी पढ़ेंः
PoK में चुनाव पर भारत ने जताया कड़ा एतराज, कहा- इलेक्शन अवैध, इलाके को खाली करे पाकिस्तान

अफगानिस्तान: तालिबान ने माना Video में पिटाई किए जा रहे कंधार के कॉमेडियन को उतारा गया मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget