एक्सप्लोरर

Earthquake In UP: यूपी में आधी रात को भूकंप के तेज झटके, घबराकर बाहर निकले लोग, खतरनाक मापी गई तीव्रता

UP Earthquake: उत्तर प्रदेश में रविवार की आधी रात को धरती डोलने लगी, जिससे गहरी नींद में सोये लोग अचानक घबराकर उठ गए. भूकंप के डर से लोग परिवार के साथ घर से बाहर आ गए.

UP Earthquake News: उत्तर प्रदेश में रविवार की आधी रात जब लोग गहरी नींद में सोए थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी. इससे लोगों की नींद खुल गई और वो दहशत में आ गए. रात 2.41 बजे प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. ये झटके यूपी और बिहार में महसूस हुए. इसके बाद लोग डर के मारे के घर से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र बताया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई और इसकी केंद्र जमीन से दस किमी गहराई में स्थित था.

रात जब भूकंप आया तो लोग गहरी नींद में सोये हुए थे, लेकिन झटके इतना तेज महसूस कि वो घबराकर उठ गए. नोएडा-गाजियाबाद जैसे शहरों में, जहां लोग हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग भी बुरी तरह सहम गए और घर से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप की वजह से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन, इस बीच चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया. 

तिब्बत में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र तिब्बती क्षेत्र में जमीन के दस किमी अंदर था. लेकिन, इसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार तक महसूस किया गया है. भूकंप की वजह से लोगों काफी डर गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और अनुभव शेयर किए है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब भूकंप आया तो कैसा माहौल था. इनमें से कुछ लोगों ने हल्के झटके होने की बात कही तो कुछ लोगों को बहुत डरावना महसूस हुआ. 

विशेषज्ञों के मुताबिक तिब्बत हिमालयी क्षेत्र में आता है, जिसकी वजह से भूकंप की दृष्टि से ये अत्यंत संवेदनशील है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है. भूकंप आने पर लोगों के घरों से बाहर निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर आ जाना चाहिए. अगर आप किसी हाईराइज सोसाइटी में रहते हैं तो लिफ्ट का इस्तेमाल ऐसे समय में न करें. सीढ़ियों से नीचे आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget