एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: दुष्यंत गौतम ने AAP की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा को बताया झूठा, अरविंद केजरीवाल पर लगाए ये आरोप

Uttarakhand Election: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आप पार्टी की इस घोषणा को झूठ का पुलिंदा बताया है. उन्होंने कहा कि हरिद्वार को बदनाम करने वाले लोग गारंटी कार्ड बांट रहे हैं.

Uttarakhand Assembly Election: उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आप पार्टी की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा को झूठ का पुलिंदा बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आप पार्टी के नेताओं ने हरिद्वार को बदनाम किया था और अब उसी पार्टी के लोग हरिद्वार से अपनी योजना की गारंटी के कार्ड बांट रहे हैं. दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा वोटर्स को लुभाने के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की गई है. इस घोषणा के तहत हरिद्वार में गारंटी कार्ड बनाने की शुरुआत की गई. आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने योजना के गारंटी कार्ड भी बांटे.

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने आप पार्टी की इस घोषणा को झूठ का पुलिंदा बताया है. हरिद्वार के बहादराबाद में आयोजित संविधान दिवस सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आप की तीर्थ यात्रा की घोषणा झूठ है. दिल्ली में भी तीर्थ यात्रा शुरू की थी लेकिन तीर्थ यात्रा पर गए बुजुर्गों को बसें बीच सड़क पर ही छोड़कर वापस लौट आई. कोरोना काल मे आप पार्टी के नेताओं ने ही कहा था कि पूरे देश मे हरिद्वार से ही कोरोना फैला था, हरिद्वार को बदनाम करने वाले लोग यहां से तीर्थ यात्रा की गारंटी कार्ड बांट रहे है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों को पेंशन मिल नहीं रही और अरविंद केजरीवाल पंजाब में झूठी घोषणाएं कर रहे है.

जानिए क्या है तीर्थ यात्रा योजना

बता दें कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत, दिल्ली सरकार पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार और तिरुपति जैसे स्थानों सहित 13 तीर्थ स्थलों पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा का पूरा खर्चा उठाती है. राष्ट्रीय राजधानी का कोई भी निवासी जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, वह स्थानीय विधायक से एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद योजना का लाभ उठा सकता है, जिसमें कहा गया हो कि वह विधायक के निर्वाचन क्षेत्र में रहता है. सरकार बुजुर्ग के साथ जाने वाले व्यक्ति की यात्रा का भी खर्च उठाती है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- अंबेडकरवादी और समाजवादी मिलकर करेंगे बीजेपी का सफाया

Farmers Protest One Year: किसान आंदोलन के एक साल होने पर राकेश टिकैत बोले- अभी जारी रहेगा आंदोलन, आगे का प्लान बताया

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget