एक्सप्लोरर

मथुरा: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सहित पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार; एक फरार

मथुरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश आजाद सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

मथुरा, एबीपी गंगा। मथुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां, जिसके बाद पुलिस ने आजाद नाम के 25 हजार के इनामी बदमाश को 5 अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान आजाद को पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। जिसका पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और पकड़े गए शातिर बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध असलहा और बाइक बरामद की है। बता दें कि बदमाशों और पुलिस के बीच ये मुठभेड़ गोवर्धन थाना इलाके के मलसराय के पास हुई।
गौरतलब है कि बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी ऑपकेशन के तहत सोमवार देर रात गोवर्धन पुलिस को 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश से जुड़ी गुप्त सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि बदमाश आजाद निवासी देवसेरस  अपने 5  साथियों के साथ मलसराय गांव के दुर्ग पाल की हत्या करने के लिए जा रहा है। बताया जा रहा है कि आजाद और दुर्ग पाल के बीच पुरानी दुश्मनी है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल घात लगाए मलसराय गांव में मौजूद था। तभी सामने से छह बदमाशों को पुलिस ने आते देखा, तो दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां बरसीं। इस दौरान पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश आजाद सहित उसके 4 साथी इरफान ,असजाद, शौकत और अरशद को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए शातिर इनामी बदमाश आजाद पर लूट हत्या के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस काफी लंबे वक्त से शातिर इनामी बदमाश आजाद की तलाश थी, लेकिन हर बार वो पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो जाता था। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौसे से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget