एक्सप्लोरर

प्रयागराज में हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की रिहर्सल

जीवन ज्योति अस्पताल में मॉडल सेंटर के रूप में ड्राई रन किया गया. यहां भी अस्पताल के 25 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की रिहर्सल की गई. इस दौरान सभी इंतजाम बिल्कुल वैसे ही थे जैसे वैक्सीनेशन के दिन किए जाने हैं.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सभी 75 जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया गया. संगम नगरी प्रयागराज में भी कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया. ड्राई रन के लिए प्रयागराज में भी छह सेंटर बनाए गए थे. इनमें से तीन सेंटर शहरी इलाके में थे जबकि तीन ग्रामीण इलाके में.

शहर के प्राइवेट जीवन ज्योति अस्पताल में मॉडल सेंटर के रूप में ड्राई रन किया गया. यहां भी अस्पताल के 25 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की रिहर्सल की गई. इस दौरान सभी इंतजाम बिल्कुल वैसे ही थे जैसे वैक्सीनेशन के दिन किए जाने हैं. कोरोना के वैक्सीनेशन के नोडल ऑफिसर एडिशनल सीएमओ डॉ राहुल सिंह इस सेंटर पर पूरे वक्त खुद मौजूद रहे. उन्होंने ड्राई रन के साथ ही नाट्य रूपांतरण के जरिए भी तैयारियों को परखा. ड्राई रन के लिए यहां चार स्तर पर व्यवस्था की गई थी.

ऐसे हुआ ड्राई रन लाभार्थियों को पहले वेटिंग रूम में बिठाया गया, इसके बाद दो जगह थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कर पहचान की मॉनिटरिंग की गई. थर्ड राउंड में वैक्सिनेशन रूम में टीकाकरण का रिहर्सल किया गया. सबसे आखिर में लाभार्थी को आइसोलेशन रूम में आधे घंटे तक रखा गया, ताकि उस पर पड़ने वाले किसी तरह के प्रभाव के बारे में जानकारी हासिल कर उसका इलाज किया जा सके. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अफसर इन सेंटरों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे. नोडल ऑफिसर डॉ राहुल सिंह के मुताबिक प्रयागराज इस ड्राई रन से तैयारियों को परखने का मौका मिल गया है और वैक्सीनेशन के दौरान अब किसी तरह की कमी नहीं रह पाएगी.

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब MBBS और BDS इंटर्न छात्रों को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

गाजियाबाद हादसा: ठेकेदार अजय त्यागी का बड़ा खुलासा, अधिकारियों को दी थी 16 लाख की घूस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget