एक्सप्लोरर

Watch: एलिवेटेड रोड पर रीलबाजों का हुड़दंग, गले में बंदूक की माला और हाथों में जाम

Ghaziabad News: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर शूट किया गया वीडियो कथित तौर पर शनिवार रात का है. इस वीडियो में शराब पीते हुए राइफल लहराते युवक देखा जा सकता है.

Ghaziabad Elevated Road: गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड रीलबाजों का हुड़दंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, इस वीडियों में कुछ युवक रोड पर फॉर्च्यूनर खड़ी करके शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इनमें से कुछ गले में बंदूक डालकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर पहली नजर में ऐसा लगा रहा है कि यह प्राइवेट सुरक्षाकर्मी हैं और इनके दोस्त ने ही यह वीडियो बनाया है.

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर शूट किया गया वीडियो कथित तौर पर शनिवार रात का है. इस वीडियो में शराब पीते हुए राइफल लहराते युवक देखा जा सकता है, जबकि कार में तेज गाना भी बज रहा है. वहीं एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति को राइफल में गोलियां लोड करते हुए और गाड़ी चलाते समय वाहन से हवा में फायरिंग करते हुए दिखाया गया है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट को स्कैन किया और चालक की पहचान चिरंजीव विहार निवासी राजा चौधरी के रूप में की. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. इससे पहले पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में एक इस तरह के मामले में एक युवक को आरोप में गिरफ्तार किया था. वहीं सितंबर में लग्जरी कारों के साथ 21 लोगों को एलीवेटेड रोड पर बर्थडे पार्टी मनाने और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

करीब 1100 करोड़ रुपये में हुआ था निर्माण
बता दें कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एलिवेटेड रोड से इस तरह का वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुआ है. इससे पहले भी रीलबाजों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं और उन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन भी लिया है. अखिलेश सरकार में इस रोड का निर्माण करीब 1100 करोड़ रुपये में हुआ था, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने के बाद इस रोड की अहमियत कम हो गई है. इसके अलावा इस रोड पर आज तक CCTV भी नहीं लगे हैं जिसका स्टंटबाज फायदा उठा रहे हैं.

Watch: माफिया हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget