एक्सप्लोरर

देहरादून में चलेगी हवा में उड़ने वाली ‘डबल डेकर’ बस! जानें- किसका है प्लान और कैसे होगा पूरा?

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका सपना हवा में चलने वाली डबल डेकर बस शुरू करना है.

Dehradun News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उनका सपना देहरादून में हवा में चलने वाली ‘डबल डेकर’ बस शुरू करने का है, जिसमें लोग ऊपर ही ऊपर यहां से वहां सफर कर सकें.

यहां एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि देहरादून में बहुत यातायात जाम रहता है. उन्होंने कहा, ‘‘हर बार मैं हवाई जहाज से आता हूं, हेलीकॉप्टर से आता हूं. एक बार गाड़ी से भी आया हूं, यहां अंदर (यातायात जाम की) बहुत समस्या है.’’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मौजूद थे. गडकरी ने कहा, ‘‘मेरा एक सपना है कि मैं हवा में चलने वाली ‘डबल डेकर’ बस देहरादून में शुरू करना चाहता हूं. जो ऊपर ही चलेगी. सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर से उधर सफर करेंगे.’’

रोप वे परियोजना की हुई समीक्षा
उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री धामी से कहेंगे कि वह उन्हें इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजें. गडकरी ने कहा कि सब कुछ संभव है. उन्होंने युवा छात्रों से कहा, ‘‘आपको समस्याओं को समझना पड़ेगा.’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समस्याओं को अवसरों में बदल देते हैं, जबकि कुछ लोग इसके उलट अवसरों को समस्याओं में बदल देते हैं.

'आज कुर्बानी से मना कर रहे हैं कल कहेंगे..', बाबा बागेश्वर के बयान पर AMU के प्रोफेसर का पलटवार

इसके बाद गडकरी ने रोपवे परियोजना की समीक्षा की. इस संदर्भ में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि राज्य में रोपवे परियोजनाओं की प्रगति को लेकर आज देहरादून में आदरणीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नए रोपवे प्रोजेक्ट्स पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रोपवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. ये परियोजनाएं न केवल सुगम यात्रा सुनिश्चित करेंगी बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget