एक्सप्लोरर

अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव बहुचर्चित अपहरण केस में बरी, 8 दोषियों को सुनाई गई सजा

Babloo Srivastava News: अदालत ने इस चर्चित अपहरण के मामले में चार अभियुक्त विकल्प श्रीवास्तव, सच्चिदानंद, महेंद्र यादव और चंद्र मोहन यादव को साढ़े छह-छह साल की सजा सुनाई है.

UP News: प्रयागराज के सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र के अपहरण के चर्चित मामले में इलाहाबाद की ट्रायल कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया. अदालत ने इस सनसनीखेज अपहरण केस में मास्टरमाइंड बताए गए अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को सभी आरोपों से बरी करते हुए उसे क्लीनचिट दे दी. बबलू के साथ ही संकल्प श्रीवास्तव नाम के एक अन्य आरोपी को भी क्लीनचिट मिल गई. हालांकि अदालत ने आठ अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उनके लिए अलग-अलग सजा का एलान किया है. फैसला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज-2 विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने सुनाया.    

अदालत ने इस मामले में चार अभियुक्त विकल्प श्रीवास्तव, सच्चिदानंद, महेंद्र यादव और चंद्र मोहन यादव को साढ़े छह-छह साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा इन चारों पर पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना अदा नहीं करने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. दोषी करार दिए गए चार अन्य अभियुक्त विनीत परिहार, संदीप चौधरी, राकेश सिंह और अभिषेक यादव को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है. इन चारों पर दस-दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है.   

प्रयागराज के सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र का अपहरण पांच सितंबर साल 2015 को किया गया था. उनकी कार हनुमान मंदिर के पास लावारिस हालत में पाई गई थी. प्रयागराज की शहर कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. अपहरण के बाद कारोबारी पंकज के परिवार वालों से दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस से पंकज महेंद्र को सकुशल बरामद कर लिया था.    

इस सनसनीखेज अपहरण की साजिश का आरोप बरेली जेल में बंद अंडरवर्ल्ड  डॉन बबलू श्रीवास्तव उर्फ ओम प्रकाश श्रीवास्तव पर लगा था. माना जा रहा था कि बबलू ने बरेली जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश रची थी और अपने गुर्गों के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया था. हालांकि आज अदालत के फैसले के दौरान बबलू श्रीवास्तव फिजिकल तौर पर कोर्ट में मौजूद नहीं था, सुरक्षा कारणों से वर्चुअल तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी कराई गई थी.   

आगरा में अब भी बरकरार है 'भोले बाबा' के प्रति आस्था, आश्रम पर माथा टेकने पहुंचती हैं महिलाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget