एक्सप्लोरर

यूपी के दिव्यांगों को सशक्त बनाएगी योगी सरकार, प्रदेश में 13 अगस्त तक चलेगा ये खास अभियान

UP News: यूपी में 13 अगस्त तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान आयोजित होने जा रहा है. योगी सरकार की इस पहल का मकसद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

उत्तर प्रदेश में आज 6 अगस्त से 13 अगस्त तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान आयोजित होने जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. हर जिले में सेवायोजन और स्वावलंबन की पहल पर विगत तीन वर्षों में आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगों को स्थानीय उद्योगों में सेवायोजित किया जाएगा. इसके तहत योगी सरकार हर दिव्यांग को अवसर और सम्मान  का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा 06 से 13 अगस्त, 2025 तक “दिव्यांगजन रोजगार अभियान” आयोजित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना. अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कौशल प्रशिक्षित एवं अन्य पात्र दिव्यांगजनों को सेवायोजन के अवसर प्रदान किए जाएंगे. इससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी और वे स्वावलंबन की राह पर अग्रसर होंगे.

3 वर्षों में प्रशिक्षित दिव्यांगों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के निर्देशन में कौशल विकास मिशन ने दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए पहली बार ऐसी पहल की है. इसके अंतर्गत, विगत तीन वर्षों में आईटीआई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांगों की जनपदवार सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उनका स्थानीय उद्योगों में सीधा सेवायोजन सुनिश्चित हो सके.

मिशन निदेशक ने जारी किए स्पष्ट दिशा-निर्देश

UPSDM के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारियों, जिला उद्योग उपायुक्तों एवं समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, वर्ष 2025-26 में सभी प्रशिक्षण लक्ष्यों में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा.

दिव्यांग विश्वविद्यालयों और स्कूलों के लिए विशेष योजना

प्रदेश के दिव्यांग विश्वविद्यालयों और राजकीय संकेतक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कोर्सवार मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है. “प्रोजेक्ट प्रवीण” कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा. इस अभियान में शामिल होने और रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन, अपने जनपद के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय से तत्काल संपर्क कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget