एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: गाजीपुर में सपा पर बरसे दिनेश लाल यादव निरहुआ, कहा- 'सात जन्मों में भी नहीं बना...'

UP Nikay Chunav 2023 Live: बीजेपी सांसद ने कहा कि 2024 को छोड़ दो आने वाले सात जन्म में भी सपा की सरकार नहीं बनेगी. उन्होंने कहा, 'जो गुंडागर्दी करेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे.

UP Nikay Chunav 2023 Date: नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में गाजीपुर (Ghazipur) जनपद में 4 मई को मतदान होना है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार प्रसार जोरों शोर से तेज कर दिया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतार दिए हैं. गाजीपुर के ही रहने वाले और आजमगढ़ (Azamgarh) के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) ने बीती रात नगर पंचायत सैदपुर की प्रत्याशी सुशीला सोनकर के समर्थन में नुक्कड़ सभा में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने जमकर समाजवादी पार्टी (SP) पर हमला बोला. 

बीजेपी सांसद ने कहा, 2022 के चुनाव में सैदपुर के लोग भी भ्रम में थे कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी इसके अलावा गाजीपुर और जौनपुर के लोगों को भी लगता था, लेकिन हम कहते हैं कि 2024 को छोड़ दो आने वाले सात जन्म में भी सपा की सरकार नहीं बनेगी. उन्होंने कहा 'जो गुंडागर्दी करेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे और जो माफियागीरी करेगा, उसे यूपी छुड़ा देंगे या फिर दुनिया छुड़ा देंगे.' 

अंसारी बधुंओं की सजा पर दी प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने बताया कि गाजीपुर और सैदपुर के लोगों ने जो पिछली विधानसभा में गलती की थी वो अब समझ रहे हैं. वो पहले भ्रम में आ गए आ गए थे कि सपा की सरकार बनेगी और इसी भ्रम में सैदपुर विधानसभा और गाजीपुर लोकसभा सीट पर गलती कर डाली. इस दौरान जब अंसारी बंधुओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'जो जैसा करेगा वैसा ही भरेगा, जो व्यक्ति कानून के खिलाफ काम करेगा तो कानून उसे सजा जरूर देगा और चुनाव में जनता देख रही है कि कहां विकास हो रहा है और कहां पर विकास नहीं हो रहा है. जहां प्रथम भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी नहीं जीता है वहां पर बिल्कुल ही काम नहीं हो पा रहा है.'

ओम प्रकाश राजभर के बयान कि अगर सरकार जाति प्रमाण पत्र बनाना बंद कर दे तो जातिवाद बंद हो जाएगा पर जवाब देते हुए दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि अगर उनका ऐसा मानना है तो लोग उस पर विचार करेंगे. जो ज्यादा समझदार और ऊपर बैठे लोग हैं वह उस पर चिंतन करेंगे. 

ये भी पढ़ें-  बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को दी इस सीट से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती, ये दावा बढ़ा देगा कांग्रेस की मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Malviya Nagar Fire: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
Kota Student Suicide: कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरेो में फंदे से लटका मिला था शव
कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget