एक्सप्लोरर

Etah News: महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम में हुई वृद्धि, अब प्रशासन ने उठाया ये कदम

Etah News: अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने आज एटा पहुंचकर पुलिस विभाग का वार्षिक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की.

Etah News: अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने आज एटा पहुंचकर पुलिस विभाग का वार्षिक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बदलते क्राइम पैटर्न में एटा जिले में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम में वृद्धि हुई है. साइबर क्राइम को रोकने के लिए उन्होंने पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए.

महिलाओं के प्रति अपराध और साइबर क्राइम में हुई वृद्धि
डीआईजी दीपक कुमार ने एबीपी गंगा से खास बातचीत करते हुए बताया कि नये क्राइम पैटर्न के तहत महिलाओं के प्रति अपराध और साइबर क्राइम में हुई वृद्धि है. उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से लड़ने के लिए पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग की जरूरत है. इसके साथ उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति जनपद में एटा पुलिस को जन जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए.

कमियां पायीं गयीं, उन्हें दूर किया जाएगा
दीपक कुमार ने इस दौरान पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस, एलआईयू, आंकिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा, कोतवाली नगर और पिलुआ थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण में जो कमियां पायीं गयी हैं उनसे एटा के एसएसपी को अवगत करा दिया गया है और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. एटा पुलिस ने साइबर क्राइम के खुलासे के लिए अच्छा काम किया है. 2017 और 19 के चुनावों की तुलना में 2022 का विधान सभा चुनाव एटा में शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर उंन्होने एटा पुलिस को बधाई दी.

दीपक कुमार ने एटा में आपसी रंजिश में झूठे केस दर्ज करवाने की प्रवृत्ति पर कहा कि हिंदुस्तान में प्रत्येक व्यक्ति को एफआईआर कराने का अधिकार है, लेकिन झूठी एफआईआर पर सीआरपीसी में इसके लिए कार्यवाही के प्रावधान हैं. उन्होंने एटा पुलिस कप्तान को साइबर क्राइम रोकने को इसके बारे में गांव-गांव जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, कुछ अच्छे पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम की रोकथाम और उसको वर्क आउट करने के लिए ट्रेनिंग देने की भी जरूरत है.

यह भी पढ़ें: एएमयू पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने का बढ़ा दवाब, प्रॉक्टर ने दी ये अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक
KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, लखनऊ से उठा नया विवाद, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा
KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, लखनऊ से उठा नया विवाद, सपा-कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वीडियोज

59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget