एक्सप्लोरर

'आपने जिनके लिए भाषण दिया- चक्की पीसिंग, आज वो आपके डिप्टी सीएम' लोकसभा में बोले धर्मेंद्र यादव

UP Politics: आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए तीनों विधेयकों का विरोध किया. यादव ने इस दौरान गृह मंत्री के एक बयान का भी जिक्र किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 20 अगस्त 2025, बुधवार को संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह अपनी पार्टी की ओर से इस विधेयक का विरोध करते हैं. यादव ने कहा कि मैं अपने नेता अखिलेश यादव (सांसद, कन्नौज) की ओर से तीनों विधेयकों का विरोध करता हूं. ये विधेयक संविधान, मूल अधिकार, न्याय विरोधी है.

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि - आप वहां चक्की पीसिंग को बोल रहे थे और आज उन्हीं को डिप्टी सीएम बनाकर घूम रहे हैं. 

अब्बास अंसारी पर आ गया इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, विधायकी बची या होगा उपचुनाव? जानें- यहां

इसके बाद गृह मंत्री ने तीनों विधेयकों को जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव किया. हालांकि भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

पूरे देश ने देखा गुंडागर्दी हुई- जगदंबिका पाल

इससे पहले गृह मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एनके प्रेमचंद्रन का कहना है कि विधेयक जल्दबाजी में लाए गए हैं. इसका कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि मैं विधेयक को JPC को भेजने का अनुरोध करने वाला हूं. JPC में लोकसभा और राज्यसभा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य होंगे. वे इस पर विचार-विमर्श करेंगे और इसे आपके सामने लाएंगे."

 वहीं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "पूरा देश देख रहा था कि किस तरह गुंडागर्दी हुई. जब गृह मंत्री ने स्पीकर से कहा कि विधेयकों को (JPC को भेजा जाना चाहिए), तो कोई जल्दबाजी नहीं है. लेकिन कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने विधेयकों की प्रतियां फाड़नी शुरू कर दीं और उन्हें स्पीकर के आसन की ओर फेंकना शुरू कर दिया. TMC और कांग्रेस के सांसद वेल में आ गए, वे लड़ाई करने पर अड़े थे. इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. स्पीकर को कार्रवाई करनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget