एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतेरस की खरीदारी करते समय जरूर लें ये सामान और इनसे बचें, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस धनतेरस पर शॉपिंग करने जाएं तो रखें कुछ बातों का ध्यान. क्या खरीदना शुभ होगा और क्या खरीदने से बचें, देखें पूरी लिस्ट.

साल के बड़े त्योहारों में से एक दीपावली नजदीक आ गई है. दीवाली के दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस आज है. भगवान धनवंतरी की पूजा का ये दिन लोगों के लिए शॉपिंग का अच्छा मौका होता है. अधिकतर लोग इस मौके पर अपनी क्षमता के हिसाब से खरीदारी करते हैं. कोई सोना-चांदी खरीदता है तो कोई बर्तन तो कोई गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति. जानते हैं इस मौके पर जब खरीदारी करने जाएं तो क्या जरूर लें और क्या लेने से बचें.

सोना, चांदी, तांबा और पीतल –

आज के दिन चांदी खरीदने को विशेष महत्व दिया जाता है. चांदी के सिक्के से लेकर बर्तन तक आप कुछ भी ले सकते हैं. इसके अलावा अपनी क्षमतानुसार सोना, तांबा और पीतल भी खरीद सकते हैं. तांबे में आप पानी की बोतलें या कलश ले सकते हैं. पीतल खरीदने की बात हो तो इसके दिए और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ती ले सकते हैं. इसके अलावा पीतल के शोपीस भी ले सकते हैं.

जब घर लाएं बर्तन –

इस मौके पर कई लोग बर्तन खरीदते हैं. ऐसे में लोहे के बर्तन न लें तो बेहतर होगा. इस बात का भी ध्यान रखें कि बर्तन खरीदने के बाद उसे भरकर ही घर में प्रवेश करें. खाली बर्तन लेकर न आएं. आप शगुन के लिए कुछ भी थोड़ा सा उसमें डाल दें जैसे अक्षत.

गोमती चक्र और कौड़ी –

इस मौके पर गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं. धनतेरस के मौके पर गोमती चक्र और कौड़ी खरीदना शुभ माना जाता है. गोमती चक्र के लिए कहते हैं कि 11 गोमती चक्र खरीदकर इन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपने लॉकर या जहां भी आप अपना पैसा रखते हों, वहां रखें.

कौड़ी भी कम से कम पांच लें और पूजा करने के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने लॉकर में रखें. ऐसा करना शुभ माना जाता है.

झाड़ू जरूर लें –

आज के दिन जहां सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसी बड़ी चीजें खरीदना शुभ है वहीं झाड़ू जरूर खरीदें. कहते हैं इससे घर की परेशानियां बाहर होती हैं.

ये न खरीदें –

आज के दिन कोशिश करें कि कोई भी धार वाला सामान जैसे चाकू, कैंची, पिन आदि न लें. इसके साथ ही लोहे और एल्यूमिनियम के बर्तन भी न खरीदें. कांच और सिरेमिक का सामान भी आज नहीं लेना है. इसके साथ ही काले रंग का कोई सामान और प्लास्टिक से बना सामाना लेने से भी आज के दिन बचें.

यह भी पढ़ें:

Dhanteras 2021: धनतेरस पर सोना खरीदने का है प्लान, जानें कैसे करें शुद्धता की पहचान 

Dhanteras 2021: धनतेरस का त्योहार आज, जानें ये दिन क्यों है खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget