एक्सप्लोरर

टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला के पास क्या विकल्प है?

UP Lok Sabha Election 2024: जौनपुर लोकसभा सीट पर अब सियासी जंग रोचक हो चली है. सूत्रों की मानें तो धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: बीएसपी के फैसले से एक बार फिर जौनपुर में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट बीएसपी ने काट दिया है. सूत्रों की मानें तो अब श्रीकला रेड्डी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उनकी जगह वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं श्रीकला रेड्डी ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार किया था. 

सूत्रों की मानें तो श्रीकला रेड्डी अब अपना पर्चा वापस ले सकती हैं. धनंजय सिंह ने इसकी जानकारी बीएसपी के नेताओं को फोन पर दी है. उन्होंने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है. हालांकि बीएसपी के ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन बीएसपी के वाराणसी जोन के कोआर्डिनेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्यामचंद खरवार ने इसकी पुष्टि कर दी है. 

श्रीकला रेड्डी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
पूर्व राज्यसभा सांसद ने एबीपी न्यूज से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काटा नहीं गया है बल्कि खुद श्रीकला रेड्डी ने ही चुनाव लड़ने से इनकरा कर दिया है. अब उनकी जगह श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. सोमवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होगा और सोमवार को ही वह अपना नामांकन करेंगे. 

अब सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर धनंजय सिंह के पास क्या विकल्प हैं? दावा है कि धनंजय सिंह की पत्नी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. कहा जा रहा है कि वह निर्दलीय भी चुनाव नहीं लड़ेंगी.

दूसरी ओर माना यह जा रहा है कि धनंजय सिंह और उनका परिवार जल्द ही जौनपुर सीट पर बीजेपी के समर्थन का ऐलान कर सकता है. धनंजय सिंह का परिवार बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार भी कर सकता है. गौरतलब है कि बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में बीएसपी ने अपना उम्मीदवार उतारा था. 

इस चुनाव में बीएसपी के टिकट पर श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी. श्याम सिंह यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार केपी सिंह को करीब 81 हजार वोटों के हराया था. बीजेपी उम्मीदवार को करीब 4.40 लाख वोट मिले थे. जबकि बीएसपी उम्मीदवार को 5.21 लाख वोट मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget