एक्सप्लोरर

सीतापुर जेल के बाहर पुलिसकर्मी को रिश्वत देते दिखा युवक, अधिकारी बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

सीतापुर जेल के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति बाहर आ रहा है और एक पुलिसकर्मी को कुछ दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।

लखनऊ, एजेंसी। सीतापुर जेल कर्मियों द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले का एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं । इस जेल में उन्नाव का बलात्कार आरोपी कुलदीप सेंगर बंद हैं। मामले में पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने यहां बताया, 'मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आयी है। हम मामले की जांच करवायेंगे और कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जायेगा तो उसे बर्खास्त किया जायेगा।'

सीतापुर जेल के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति बाहर आ रहा है और एक पुलिसकर्मी को कुछ दे रहा है। इस आदमी की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में हुई है और यह उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है और सेंगर का करीबी माना जाता है। वीडियो के दूसरे हिस्से में मोटरसाईकिल पर सवार एक युवक आता है और किसी से विधायक से मिलवाने की बात करता है। इस पर उससे कहा जाता है कि अभी बहुत सख्ती है, बाद में आना ।

रिंकू शुक्ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि सेंगर से मिलने के लिये उसका इरादा पुलिसकर्मियों को घूस देने का नहीं था। उसने कहा, 'यह मेरी आदत है कि जब मैं जेल मिलने जाता हूं तो उन्हें (पुलिसकर्मियों) चाय-पानी के लिये कुछ दे देता हूं, यह रिश्वत नहीं है। मैं दस-पन्द्रह दिन पहले सेंगर से मिला था, क्योंकि वह मेरे विधायक हैं। मैं भाजपा से जुड़ा हुआ नही हूं।'

सीतापुर जेल के बाहर पुलिसकर्मी को रिश्वत देते दिखा युवक, अधिकारी बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

सीतापुर जेल में बंद विधायक सेंगर उस समय भी मीडिया की सुर्खियों में आये थे जब लोकसभा चुनाव के बाद जून में भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने उनसे जेल में जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से बंद हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा, इसलिए आया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget