एक्सप्लोरर

दूसरे सोमवार पर बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़, काशी में दिखा भक्ति और सौहर्द का रंग

सावन का महीना चल रहा है। काशी में भक्तों की भीड़ भोलेनाथ के दर्शन को पहुंच रही है। यहां पर मुस्लिम समुदाय को लोग भी श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। चाहे भक्तों की जरुरत की चीजों को मुहैया कराना हो या उन्हें बाबा के दरबार तक ले जाना है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। सावन का दूसरा सोमवार है और महादेव की नगरी में आस्था का समंदर देखने को मिला। केसरिया वस्त्रधारी भक्तों ने हाथों में जल का लोटा लिया कतार में लगे और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बोल बम का जयकारा लगाया। सोमवार के दर्शन की खास बातों और अलग अलग रंगों से आपका परिचय कराते हैं। उम्मीद है कि ये रंग आपको भी भक्ति के रंगों से सराबोर कर देगा।

सावन वैसे तो त्रिलोचन का प्रिय महीना बोला जाता है लेकिन सावन का हर सोमवार अपने आप में खास महत्व रखता है इस बार सावन के दूसरे सोमवार को प्रदोष भी लग रहा है। ऐसे में मान्यता है कि बाबा के दर्शन और जलाभिषेक मात्र से संतान आरोग्य और धन की प्राप्ति होती है। काशी दर्शन को आये कांवड़िया भक्त अश्वनी पाण्डेय की माने तो भोले की भक्ति से शांति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक विनय शास्त्री की माने तो भोले दरबार मे हाजिरी लगाने मात्र से मनोकामना पूरी हो जाती है और यदि सावन माह में सोमवार को प्रदोष पड़ता है तो इस दिन भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन का विशेष फल मिलता है।

दूसरे सोमवार पर बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़, काशी में दिखा भक्ति और सौहर्द का रंग

सावन में भक्तों के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महादेव की नगरी में हर साल हजारों की संख्या में भक्त सावन में हाजिरी लगाने आते हैं। इस बार भी सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक 1लाख 52 हजार भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। भक्तों के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है सुरक्षा व्यवस्था पर गौर करें तो 7 एडिशनल एसपी,13 सीओ,40 एसआई , 2000 महिला और पुरुष कांस्टेबल, 4 कंपनी पीएसी और आईटीबीपी के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी तैनात की गयी है। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी सुरक्षा पर पैनी निगाह रखी जा रही है। एडीजी जोन ,एसएसपी और डीएम हेलीकाप्टर से सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी का जायजा ले रहे हैं।

कांवड़िया भक्तों पर पुष्प वर्षा

वाराणसी में आने वाले भक्तों का प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। हेलीकाप्टर से कांवड़िया भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा की गयी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आसमान से फूल बरसाकर कांवड़िया भक्तों का स्वागत किया।

भक्तों के घाव भरता खाकीधारी

दर्शन-पूजन, जलाभिषेक और कड़ी सुरक्षा के बीच खाकी का एक मददगार चेहरा दिखाई दिया। रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही शिवकांत मिश्र ने दर्शन के लिये आये भक्तों के दर्द को हरने का काम किया। शिवकांत ने भीड़ में दर्द से कराह रहे लोगों की मदद की तो वहीं बुजुर्गों को सुलभता से दर्शन कराए। शिवकांत मिश्र ने इस पूरी मदद को पुण्य प्राप्त करने का साधन बताया।

दूसरे सोमवार पर बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़, काशी में दिखा भक्ति और सौहर्द का रंग

मुस्लिम बंधुओं ने कांवड़िया भक्तों के पांव पखारे

दूसरे सोमवार को दर्शन पूजन और भक्ति भरे माहौल के बीच साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द की अलग तस्वीर देखने को मिली मुस्लिम बंधुओ ने कांवड़िया भक्तों के पांव पखारे और साम्प्रदयिक एकता का संदेश दिया। पांव पखारने वाले मोहम्मद आसिफ की माने तो काशी साम्प्रदायिक सौहार्द की नगरी है और यहां ऐसे ही सब मिलजुलकर रहते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget