एक्सप्लोरर

UP Result 2022: हार के बावजूद औरैया में समाजवादी पार्टी ने बचाया अपना किला, तीन में से दो सीटों पर हासिल की जीत

UP Election Result 2022: औरैया की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर सपा और एक सीट पर भाजपा को जीत मिली. बसपा अपना खाता ही नहीं खोल पाई तो कांग्रेस के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया.

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश की औरैया जनपद की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की तो एक सीट पर भाजपा का कमल खिला. भाजपा के खाते में औरैया की सदर सीट आई, जबकि दिबियापुर और बिधूना सीट पर सपा ने अपनी जीत दर्ज की. औरैया को सपा का गढ़ माना जाता है. पिछले चुनाव में यहां सपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार औरैया ने सपा को निराश नहीं किया और तीन में से दो सीटें उसकी झोली में डाली. वहीं बसपा का खाता नहीं खुला तो कांग्रेस की तो जमानत भी जब्त हो गई. 

औरैया सदर सीट पर भाजपा का कब्जा

भले ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से आई हो लेकिन औरैया जनपद में भाजपा का 2017 जैसा जादू नहीं चल सका. औरैया की बात की जाए तो औरैया सदर सीट सुरक्षित सीट है. जहां पहले से ही ये माना जा रहा था कि इस सीट पर बीजेपी की जीत होगी. भाजपा ने यहां से गुड़िया कठेरिया को मैदान में उतारा था जबकि सपा की ओर से जितेन्द्र दोहरे चुनाव लड़ रहे थे. इस सीट पर पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और आखिर में गुड़िया कठेरिया ने 22447 वोटों से सपा उम्मीदवार को हरा दिया. उन्हें 88631 वोट मिले जबकि दोहरे को 66184 वोट मिले.

सपा के खाते में आई बिधूना सीट
बिधूना सीट की लड़ाई भी बीजेपी-सपा के साथ साथ पिता-बेटी की आमने सामने की लड़ाई थी. जहां बीजेपी से बागी हुए विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को बीजेपी ने बिधूना विधानसभा से उम्मीदवार बनाया तो सपा की रेखा वर्मा के लिए उनके पिता विनय शाक्य और चाचा दिनेश शाक्य ने चुनाव प्रचार किया. इस सीट पर सबसे ज्यादा शाक्य वोट हैं. इस सीट पर बीजेपी की रिया शाक्य हार गईं. माना जा रहा है कि पिता से बगावत और राजनीति का कम अनुभव होना उन्हें भारी पड़ा. रिया शाक्य को सपा की रेखा वर्मा ने 7493 वोटों से हरा दिया. रिया शाक्य को 89177 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी को 96670 वोट मिले. 

दिबियापुर में कांटे की टक्कर में हारी भाजपा

दिबियापुर विधानसभा हॉट सीट है इस सीट पर सभी की नज़र थी. मतगणना के दौरान भी आखिरी राउंड तक हार जीत का फैसला अटका रहा. इस सीट पर बीजेपी हार गई जो पार्टी की सबसे बड़ी हार बताई जा रही है. हालांकि इस सीट पर हार-जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा. दिबियापुर सीट से बीजेपी के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत को सपा के प्रत्याशी प्रदीप यादव ने महज 473 वोट से हरा दिया. चुनाव से पहले यहां के कई गांवों में लाखन सिंह को विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हालातों को सुधारने की कोशिश की. लेकिन चुनाव परिणाम उनके फेवर में नहीं रहे. सपा के प्रदीप यादव को 80865 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी लाखन सिंह को 80392 वोट मिले. 

ये भी पढें-

यूपी चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, लेकिन डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत हार गए योगी कैबिनेट के ये 11 मंत्री 

Karhal Election Result 2022: यूपी हारे लेकिन अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए अखिलेश यादव, इतने वोटों का है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget