एक्सप्लोरर

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'सपा बहादुर चाहते हैं पिछड़ा वर्ग सैफई परिवार की गुलामी करे'

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था का प्रतीक है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पिछड़ों का असली दुश्मन करार देते हुए कहा कि ‘सपा बहादुर’ और उनकी पार्टी चाहती है कि पिछड़ा वर्ग सैफई परिवार की गुलामी करे.

सपा प्रमुख यादव ने बृहस्पतिवार को मौर्य के गृह जिले कौशांबी के चायल क्षेत्र की विधायक पूजा पाल को विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करने के कुछ घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया था. इस कार्रवाई के अगले ही दिन केशव प्रसाद मौर्य ने पूजा पाल का मामला उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

डिप्टी सीएम मौर्य ने “एक्स” पर पोस्ट किया,“सपा बहादुर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पिछड़ों के असली दुश्मन हैं, जो चाहते हैं कि पिछड़ा वर्ग सैफई परिवार की गुलामी करे.” उपमुख्यमंत्री ने लिखा, “विधायक पूजा पाल, स्व. विधायक राजू पाल की विधवा, सपा के अराजक राज का दर्द जानती हैं. सपा शासन हत्या, लूट, दहशत का पर्याय रहा है.”

पूजा पाल ने सीएम योगी की विधानसभा में की थी तारीफ

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था का प्रतीक है. विधानसभा के मॉनसून सत्र में आयोजित विजन-2047 पर अनवरत 24 घंटे की चर्चा में शामिल पूजा ने कहा था कि उनके पति के हत्यारे अतीक अहमद को मौजूदा सरकार की अपराध विरोधी नीतियों ने जमीन पर ला दिया. पाल ने इसका सारा श्रेय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को देते हुए कहा,‘‘मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया.’’

2005 में हुई थी राजू पाल की हत्या

उन्होंने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री जी ने मेरे छिपे हुए आंसू देखे जिसे वर्षों तक किसी ने नहीं देखा.’’ पूजा पाल के विधायक पति राजू पाल की 2005 में उनकी शादी के नौ दिन बाद ही हत्या कर दी गई थी. पाल की हत्या में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके पूर्व विधायक भाई अशरफ़ को आरोपी बनाया गया था. अतीक और अशरफ की अप्रैल 2023 में प्रयागराज के एक अस्पताल में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget