एक्सप्लोरर

अयोध्या रेप केस: अखिलेश यादव पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य, पूछे ये तीखे सवाल, PDA पर बवाल

Ayodhya News: अयोध्या गैंगरेप को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और सपा के पीडीए को लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया.

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप मामले पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता इसे लेकर समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटना को लेकर सपा के पीडीए पर निशाना साधा और इसे लोगों के साथ बड़ा धोखा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण ने उन्हें पीडीए का दुश्मन बना दिया है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- 'सपा का PDA बहुत बड़ा धोखा है, कांग्रेस के मोहरा हैं अखिलेश यादव. क्या आपके PDA में निषाद समाज और अयोध्या की सपा नेता द्वारा बलात्कार का शिकार हुई बेटी नहीं है, मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ने आपकी असलियत ने PDA का दुश्मन बना दिया है, जिसका करारा जवाब 2027 में जनता देगी. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने इससे पहले भी अयोध्या मामले को लेकर अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की थी. उन्होंने दावा किया जो छपाई गुंडे प्रदेश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा- 'अयोध्या के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी, श्री अखिलेश यादव आप, आपकी पार्टी और आपके सांसद ऐसे अपराधियों को नहीं बचा पायेंगे. लोकसभा चुनाव के बाद से सपाई गुंडे अराजकता पर उतारू हैं, प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं, सपा को इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी. 

बता दें कि अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप कांड में मुख्य आरोपी मोईद खान सपा का नेता है. मोईद ने अपने नौकर के साथ बच्ची के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आज मोईद खान की क़ब्ज़ाई जमीन पर भी प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली. राजस्व विभाग की जांच के बाद उसकी बेकरी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. 

अपना दल ने योगी सरकार पर फिर उठाए सवाल, चिट्ठी लिखकर लगाए गंभीर आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget