एक्सप्लोरर

Joshimath Crisis: जोशीमठ आपदा पर CM धामी का बड़ा बयान, कब आएगी रिपोर्ट और क्या है आगे की योजना?

Joshimath Landslide: सीएम ने कहा, हम वहां के लोगों के संपर्क में हैं. जो 8 संस्थान काम कर रहीं हैं उनकी रिपोर्ट आ रही है, जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी, उसके बाद मुआवजा और पुनर्वास को लेकर आगे बढ़ेंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रतिभाग कर लौटे एनसीसी आरडीसी के देहरादून (Dehradun) में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सीएम ने कहा कि, "गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर आए एनसीसी-आरडीसी कैडेट्स व तमाम अधिकारियों को बहुत शुभकामनाएं. आप सब लोगों ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने का काम किया है." 

सीएम ने कहा कि, "22 साल का कालखंड इस प्रदेश का पूरा हो गया है. कर्तव्यपथ की पहली ऐतिहासिक परेड में जहां आप लोगों ने हमें गौरवान्वित किया तो वहीं मानसखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिला. इस उपलब्धि के लिए हमारे पूरे प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनाएं." बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade 2023) में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देशभर में प्रथम स्थान मिला है. सीएम ने कहा कि राज्य में एनसीसी कैडेट्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं. 

जोशीमठ पर क्या कहा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज कहा कि, जोशीमठ को लेकर लगातार हमारी निगरानी जारी है. हम वहां के लोगों के संपर्क में हैं. जो 8 संस्थान काम कर रहीं हैं उनकी रिपोर्ट आ रही है, जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी, उसके बाद मुआवजा और पुनर्वास को लेकर हम आगे बढ़ेंगे. पिछले दिनों कुछ परीक्षाओं में शिकायतें मिलीं. हमने प्रारंभिक जांच करावाई जिसमें गड़बड़ियों की पुष्टी हुई है. इस पर सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि इसके पहले सीएम ने कहा था कि कुछ लोग जोशीमठ में चल रहे विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं जोशीमठ में जमीन धंसने से काफी लोगों को पलायन करना पड़ा है. काफी लोग राहत शिविरों में समय बिता रहे हैं. वहां निर्माण कार्य पर रोक लगायी गई है और राहत और पुनर्वास कार्य चलाए जा रहे हैं. वहीं पिछले कई दिनों से मकानों में दरारें नहीं आईं हैं जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है. जोशीमठ-औली रोपवे के संचालन पर रोक लगायी गई है.

राज बहादुर चंदेल कौन हैं? MLC चुनाव में BJP और सपा को दी पटखनी, दोहराई 31 साल पुरानी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget