एक्सप्लोरर

UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक के मुख्य आरोपी हाकम सिंह को नहीं मिली बेल, दूसरी बार याचिका खारिज

उत्तराखंड पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की बेल याचिका खारिज कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हाकम सिंह की याचिका दूसरी बार खारिज की गई है.

Uttarakhand News: UKSSSC पेपर लीक मामले में हाकम सिंह (Hakam Singh) को जमानत नहीं मिल पाई है. सेशन कोर्ट (Session Court) ने हाकम सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हाकम सिंह पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी है. हाकम सिंह की जमानत याचिका दूसरी बार नामंजूर हुई है. बता दें कि एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें कइयों को जमानत मिल चुकी है.

अब तक इस मामले में 20 से अधिक लोगों को जमानत मिल चुकी है. हालांकि एसटीएफ ने जब कार्रवाई की थी तो उस वक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काफी वाह-वाही लूटी थी लेकिन जैसे ही आरोपियों को जमानत मिलनी शुरू हुई कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार आरोपियों के खिलाफ सही से पैरवी नहीं कर पाई है इस वजह से अपराधी छूट रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने आरोप लगाया था कि सरकार की लचर पैरवी की वजह से आज तमाम नकल माफिया जमानत पर रिहा हो रहे हैं. वहीं सरकार इन आरोपों को नकार रही है, सत्ता पक्ष का कहना है कि इस मामले में सरकार सख्ती से काम कर रही है. बता दें कि हाकम सिंह जिला पंचायत सदस्य  रह चुका है. उसे विदेश से आते ही 13 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था गया था. इसके बाद हाकम और उसके अन्य साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी. उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्रवाई चल रही है.  एसटीएफ ने बताया था कि हाकम सिंह के पास अवैध रूप से कमाई गई करीब छह करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां हैं.

ये भी पढ़ें -

Rampur Bypoll: सपा प्रत्याशी Asim Raja के गंभीर आरोप, कहा- 'चुनाव के नाम पर जो हुआ वो शहर का काला इतिहास बना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप
मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप
जसराना में सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर, बसपा के वोट पर भी रहेगी नजर
जसराना में सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर, बसपा के वोट पर भी रहेगी नजर
संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, 'AAP खत्म हो गई क्योंकि...'
संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, 'AAP खत्म हो गई क्योंकि...'
UPITS 2026 का समापन, UPSDM को मिला 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल' का पुरस्कार
UPITS 2026 का समापन, UPSDM को मिला 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल' का पुरस्कार

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का पोल खोल अभियान!
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget