एक्सप्लोरर

गाजियाबादः कोरोना संक्रमितों की मदद कर रही दीपाली त्यागी, मुफ्त में खिला रही खाना

देशभर में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं. जिसके कारण कई ऐसे संक्रमित भी हैं जो किसी कारणवश अपने लिए भोजन तक की व्यवस्था नहीं कर पा रहे. जिसे देखते हुए गाजियाबाद की दीपाली त्यागी उनकी मदद को आगे आई हैं.

गाजियाबाद: देशभर में कोरोना संक्रमण ने विकराल रूप ले लिया है. इस बीच लोग महामारी की चपेट में आने के चलते अस्पतालों में भर्ती हैं तो वहीं कई मरीज अपने घर में ही होम आइसोलेशन में हैं. ऐसे में गाजियाबाद की रहने वाली दीपाली होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों के दो वक्त का खाना उनके घर तक पहुंचा रही हैं.

कोरोना संक्रमितों की मदद को आगे आई दिपाली त्यागी

गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी दीपाली त्यागी ने संक्रमित मरीजों के खाने का जिम्मा उठा लिया है, दीपाली एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बतौर एचआर की पोस्ट पर काम करती हैं. कॉलेज बंद होने के चलते उन्होंने लोगों की सेवा करने की सोची. दीपाली सभी संक्रमित मरीजों के लिए अपने घर पर ही खाना बनाती हैं, क्योंकि उनके मुताबिक, मरीजों को जितना पौष्टिक खाना मिलेगा, उतना बेहतर होगा.

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए दोपहर और रात का भोजन बना उन्हें फूड पैकेट्स में रख उनके घर तक पहुंचाया जाता है. इसके लिए वो किसी तरह का कोई पैसा नहीं लेतीं हैं. दीपाली त्यागी ने बताया, कोरोना महामारी के दौरान कॉलेज बंद हुए, जिसके बाद मैंने लोगों की सेवा करने की इच्छा जताई. मेरे पति ने इस काम में मेरा सहयोग दिया. हमने संक्रमित मरीजों के घर तक खाना पहुंचाने की मुहिम शुरू की.

50 से ज्यादा लोगों को खिला रही भोजन

दीपाली का कहना है कि 'इस मुहिम की शुरुआत में कम लोगों ने खाना आर्डर किया, लेकिन जैसे-जैसे अन्य लोगों तक जानकारी पहुंची तो अब हमने उनके घरों तक खाना भेजना शुरू कर दिया है. शुरुआत में करीब 20 लोगों ने खाना लिया, वहीं अब मेरे पास करीब 50 से अधिक लोगों को खाना पहुचाने की जिम्मेदारी है. इसमें मेरे पति भी मेरा पूरा सहयोग दे रहे हैं.'

बता दें कि संक्रमित मरीज सोशल मीडिया के माध्यम से दीपाली से संपर्क कर सुबह 11:30 बजे तक खाने का ऑर्डर देते हैं तो वहीं शाम 6 बजे खाने का ऑर्डर लिया जाता है.

 

इसे भी पढ़ेंः
पीएम मोदी से मिले नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, कोविड-19 के खिलाफ जंग में नौसेना की भूमिका के बारे में बताया

 

 

UP Panchayat Chunav Results 2021 LIVE Updates: यूपी पंचायत चुनाव में 3,27,036 प्रत्याशी निर्वाचित घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget