एक्सप्लोरर

प्रयागराज: जमीन के साथ गंगा नदी की धारा से भी की जा रही है निगरानी, घाटों पर एसडीआरएफ के 20-20 जवानों की टीम तैनात

पुलिस की टीम शमशान घाटों पर लगातार गश्त करते हुए निगाह बनाए रखती है. अब एसडीआरएफ की टीम भी लगने से ज़मीन के साथ ही गंगा की धारा से भी निगरानी की जाने लगी है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में पिछले दिनों गंगा किनारे बड़ी संख्या में दफ़न किये गए शवों की निगरानी अब ज़मीन के साथ ही नदी की धारा से भी की जा रही है. इसके लिए सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ के बीस-बीस जवानों की टीम तैनात की गई है. एसडीआरएफ की यह टीम मोटरबोट के ज़रिये लगातार गंगा की धारा में भ्रमण करते हुए कब्रों की निगरानी करती रहती है.

एसडीआरएफ के ये जवान गंगा में मोटरबोट पर सवार होकर दूरबीन के ज़रिये दूर-दूर तक निगहबानी करते रहते हैं. वह ये देखते हैं कि गंगा किनारे दफनाए गए शवों की कब्रों को कोई नुकसान न पहुंचने पाए और साथ ही श्मशान घाट पर लोग अब शवों को चोरी-छिपे दफना न सकें. सभी घाटों पर पहले ही पुलिस का पहरा बिठा दिया गया था. 

ज़मीन के साथ ही गंगा की धारा से भी निगरानी की जाने लगी है

पुलिस की टीम शमशान घाटों पर लगातार गश्त करते हुए निगाह बनाए रखती है. अब एसडीआरएफ की टीम भी लगने से ज़मीन के साथ ही गंगा की धारा से भी निगरानी की जाने लगी है.

वहीं दूसरी तरफ गंगा किनारे बहुत बड़ी संख्या में शवों को दफनाए जाने के बाद बैकफुट पर आए सरकारी अमले ने जिले में अब आठ जगहों पर नये विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने का फैसला किया है. इनमे से छह शहरी इलाके में बनाए जाएंगे, जबकि दो ग्रामीण इलाके में. इसके साथ ही शहर में पहले से चल रहे दोनों विद्युत शवदाह गृहों की क्षमता बढ़ाकर उनमे और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी.

सरकारी अमले ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि गरीबी और आर्थिक तंगी की वजह से दाह संस्कार न कर सकने वाले लोग भविष्य में गंगा किनारे शवों को दफनाने के बजाय इन विद्युत शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार कर सकें. यूपी की योगी सरकार इन आठ नए विद्युत शवदाह गृहों के निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है. सरकार कतई यह नहीं चाहती कि महामारी का प्रकोप बढ़ने की सूरत में शवों को फिर से इसी तरह गंगा किनारे दफ़न कर मोक्षदायिनी व जीवनदायिनी कही जाने वाली नदी को प्रदूषित किया जाए. यही वजह है कि नये बनने जा रहे आठ में से छह विद्युत शवदाह गृहों के लिए ज़मीन भी तय कर उनके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल, क्या वैक्सीन के उत्पादन में 40 फीसदी का इजाफा हो गया?

यूपी: राकेश टिकैत की चेतावनी ...तो बंद कर देंगे रिलायंस के पेट्रोल पंप और मॉल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget