एक्सप्लोरर

Greater Noida: बेटी की जिद, बेटे की तरह रहने दो और घर छोड़कर चल गई, पढ़ें ये अनोखा वाकया

ग्रेटर नोएडा में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक परिवार में लड़की घर से नाराज होकर इसलिए चली गई कि, वह लड़कों की तरह रहना चाहती थी.

Greater Noida News: हमारी सोसाइटी में आज भी लोग बेटियों से ज्यादा बेटों की चाह रखते हैं, और यही वजह है कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्राधिकरण कर्मचारी के चार बेटियां हुईं, लेकिन बेटा ना होने की वजह से उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी को बेटे की तरह पूरे लाड़ प्यार से पाला. बेटी जींस पहनती शर्ट पैंट ब्वॉय कट बाल रखती और परिवार उसके इस स्टाइल को देख कर खुश भी होता. लेकिन जैसे-जैसे बेटी बड़ी होती गई, परिवार को उसके बेटे बनने का तौर तरीका बुरा लगने लगा और यही वजह है की मां से लेकर पिता तक सभी उसे बेटी की तरह रहने को कहने लगे.

नाराज होकर बेटी ने छोड़ दिया घर 

और यही बात बेटी को इतनी बुरी लगी कि, उसने 6 अगस्त को घर ही छोड़ दिया, और सोशल मीडिया के जरिए ट्रांसजेंडर संगठन से संपर्क होने के बाद उन्हीं के साथ रहने लगी. जब बेटी रात तक घर वापस नहीं आई तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसी दौरान परिवार के पास एक फोन आया जिसमें यह कहा गया कि, उनकी बेटी एक ट्रांसजेंडर के पास है और उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है. 

इस फोन के आने के बाद परिवार ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और दिल्ली पुलिस के साथ जाकर उस ट्रांसजेंडर संगठन से संपर्क किया, लेकिन जब परिवार की मुलाकात बेटी से हुई तो बेटी ने घर आने से मना कर दिया और इसके पीछे वजह थी उसे बेटा बनकर ही रहना था. हालांकि, परिवार की लाख मिन्नतों के बाद बेटी इस शर्त पर घर आने को तैयार हुई कि, वह बेटे की तरह ही रहेगी उसके तौर तरीके से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी. 

घर वापस आई बेटी 

पूरे परिवार ने इस बात पर सहमति जताई कि, जिसके बाद बेटी घर वापस आई और अब बेटी बेटी की तरह नहीं बल्कि बेटे की तरह घर में रह रही है, वहीं ब्वॉय कटिंग बाल वही जींस और शर्ट और स्टाइल भी किसी बेटे से कम नहीं. परिवार की माने तो, उन्होंने शुरू से ही अपनी बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला था और शायद आज उनकी बेटी अपने आप को किसी बेटे से कम नहीं समझती.

पिता ने कहा, उन्हें कोई दिक्कत नहीं

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान पिता ने कहा कि, उनके कोई बेटा नहीं है, ऐसे में अगर उनकी बेटी, बेटा बनकर रहना चाहती है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन समाज और परिवार को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी पर दबाव जरूर डाला था. वह बेटे की तरह नहीं बल्कि एक बेटी की तरह रहे. लेकिन शायद यह बात उनकी बेटी को काफी ज्यादा बुरी लगी जिससे वह घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है बेटी भी खुश है और परिवार भी. 

क्योंकि, पिता का मानना है बेटी बेटे से कम नहीं होती और यह समाज को भी सोचना चाहिए कि, बेटी के पहनावे से जब मां-बाप को दिक्कत नहीं होती तो उसे भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए. क्योंकि आज के दौर में बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं है. ऐसे में उनकी बेटी अगर ब्वॉय कट बाल रखकर जींस और शर्ट पहन कर घूमती है तो इसमें किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें.

UP: वीकेंड लॉकडाउन में छूट देने की तैयारी में योगी सरकार, गृह विभाग को दिए ये निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget