एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बेटी ने मां-बाप को चाकू से गोदकर मार डाला, पूछताछ पर बताई हैरान करने वाली वजह

गोरखपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। चौरी चौरा कस्बे में एक मानसिक तौर पर विक्षिप्त बेटी ने अपने बुजुर्ग माता पिता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो महिला ने जो वजह बताई, उसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गये।

गोरखपुर,एबीपी गंगा। गोरखपुर में आज सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। शहर के चौरीचौरा कस्‍बे के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार बेटी ने बुजुर्ग मां-बाप को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वो खून से लथपथ चाकू लेकर दरवाजे पर बैठकर रोने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर से 25 किलोमीटर दूर ऐतिह‍ासिक चौरी-चौरा कस्‍बे के एक गांव बेलवा बाबू के लोगों की सुबह सनसनी लेकर आई। मानसिक रूप से बीमार बेटी ने बुजुर्ग मां-बाप को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ चौरी-चौरा सुमित शुक्‍ला ने युवती को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना पाकर आसपास के गांव के भी लोग मौके पर जुट गये। मां-बाप की हत्‍या करने वाली युवती को देखने के लिए घटनास्‍थल पर भारी भीड़ लग गई। लोगों को ये समझ में नह‍ीं आ रहा है कि आखिर उसने अपने मां-बाप की हत्‍या क्‍यों की है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति कभी-कभार वहां पर आते थे। घर पर ताला बंद रहता था। अधिकतर वे छोटे बेटे विशाल सिंह के साथ सूरत गुजरात में रहते थे।

आरोपी युवती सुमन सिंह ने बताया कि उसे आवाज सुनाई देती थी कि ‘उसके पूरे परिवार की हत्‍या कर दी जाएगी। उसके मुताबिक कोई उनके पूरे परिवार की हत्‍या करना चाहता था। आज सुबह भी उसे इस तरह की आवाज सुनाई देने लगी।’उसने बताया कि ‘वो घबरा गई और उसने सोचा कि कोई मर्डर करे, इसके पहले उसने ही मां-बाप का मर्डर कर दिया।’कैमरे के सामने उसने इस बात को कुबूल किया है कि उसने ही मां-बाप का मर्डर किया है। उसने अपने पिता का नाम केशव गोपाल सिंह और मां का नाम द्रौपदी सिंह बताया है।

वहीं इस मामले में गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता का कहना है कि वो शादी के बाद पति के साथ नहीं रहती थी। वो अपने बुजुर्ग मां-बाप के साथ रहती थी। उन्‍होंने बताया कि उसने पिता केशव गोपाल सिंह जिनकी उम्र 75 वर्ष और मां द्रौपदी की चाकू से हत्‍या कर दी है। एसएसपी के मुताबिक प्रथम दृष्‍टया वो विक्षिप्‍त महिला लग रही है। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। उसके पास से आलाकत्‍ल भी बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। जांच में जो भी चीजें सामने आएंगी, उसे सामने लाया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget