एक्सप्लोरर

प्रेमी को घर बुलाने में बाधा बनती थी मां, कलयुगी बेटी ने करवा दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिली है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Unnao Murder Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कलयुगी बेटी ने अपने आशिक के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. दरअसल, बेटी अपने आशिक को मिलने के लिए घर बुलाया करती थी. बेटी के प्रेमी का घर आना उसकी मां को गवारा न था. जब इश्क का भूत सर आंखो पर चढ़ा तो मां दुश्मन बन गयी और दोनों ने मिल कर मां के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिसिया तफ्तीश में दोनों प्रेमी युगलों ने हत्या का जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर गांव में कल सुबह एक घर के आंगन में खून से लथपथ महिला (पप्पी) का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि कलयुगी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. मां बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही, लेकिन बेटी ने कान में उंगली डालकर मां की तरफ देखा भी नहीं. प्रेमी मां पर वार करता रहा और पीट पीट कर मार मौत के घाट उतार दिया.

24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा हुआ

घटना का खुलासा करते हुए एसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि उन्नाव हुसैन नगर में 50 साल की महिला की हत्या की गई थी जिस पर थाने में मामला पंजीकृत हुआ था. पुलिस के लिए घटना का खुलासा करना एक चुनौती थी. रात में किसी व्यक्ति द्वारा यह हत्या की गई थी. इसके लिए एसओजी टीम और कोतवाली थाने की कई टीमों को लगाया गया था. 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिली है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

घटना की पूरी छानबीन की गई तो यह मालूम हुआ कि उनके घर के पड़ोस में ही रहने वाला अयूब उर्फ सलमान जिसकी उम्र 26 साल है वह मृतका की लड़की के साथ मित्रता रखता था जिसका लड़की की मां विरोध करती थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और सलमान ने ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया.

यह भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: तीन दिन के यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन
वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
मिर्जापुर में महिलाएं संभाल रहीं कृषि कारोबार, UP की दीदियों से सीखेगा पूरा देश
मिर्जापुर में महिलाएं संभाल रहीं कृषि कारोबार, UP की दीदियों से सीखेगा पूरा देश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget