एक्सप्लोरर

एशिया का सबसे बड़ा मदरसा, राजनीति के आसमान में खूब चमके यहां के सितारे

दारुल उलुम देवबंद से राजनीति के कई धुरंधर निकले हैं। बदरुद्दीन अजमल, महमूद मदनी, मौलाना असद मदनी जैसे कई सितारों इसी संस्थान से निकले।

लखनऊ, एबीपी गंगा। एशिया के सबसे बड़े मदरसों में से एक दारुल उलुम देवबंद में हमेशा की तरह इस बार भी सियासी चहलकदमी देखने को नहीं मिल रही। देश की राजनीति के कई सितारों ने जहां से राजनीति ककहरा सीखा, उसी देवबंद ने आम चुनाव के बीच राजनीति से दूरी बना ली है। दरअसल, 17वीं लोकसभा के चुनाव में दारुल उलूम देवबंद ने किसी भी दल को वोट देने की अपील नहीं की। दारुल उलूम के चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि संस्था ना कोई फतवा जारी करेगी और ना ही किसी भी राजनीतिक दलों को समर्थन देगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से भी गुजारिश की है कि वे चुनावों के दौरान संस्थान न आयें।

देवबंद से निकले राजनीति के कई सूरमा सहारनपुर जिले का छोटा सा कस्बा देवबंद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बीच में स्थित है। इस्लामी विचारधारा को दुनियाभर में पहुंचाने में योगदान देने वाला दारुल उलूम देवबंद से राजनीति के कई सूरमा निकले हैं। इस संस्था के कई छात्र विधायक या फिर सांसद बने हैं।

- मौलाना बदरुद्दीन अजमल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और असम के धुबरी से सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल दारुल उलूम देवबंद के सदस्य भी हैं। वर्तमान में एआईयूडीएफ के लोकसभा में तीन सांसद हैं। मुख्य रूप से इत्र का कारोबार करने वाले बदरुद्दीन देश के रईस राजनेताओं में से एक हैं। एशिया का सबसे बड़ा मदरसा, राजनीति के आसमान में खूब चमके यहां के सितारे

- मौलाना असरारुल हक दारुल उलूम देवबंद संस्था के ही एक और छात्र मौलाना असरारुल हक बिहार की किशनगंज से दो बार सांसद रहे। कांग्रेस नेता सरारुल का बीते साल दिसंबर में निधन हो गया था। उन्होंने 2009 और 14 में लगातार दो बार कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की।

- मौलाना असद मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना असद मदनी लगातार तीन बार कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे। मदनी 1974 से 1994 तक राज्यसभा सांसद थे। साल 2006 में उनका इंतकाल हो गया। मदनी देवबंद में ही जन्मे थे।

- मौलाना महमूद मदनी असद मदनी के बेटे महमूद मदनी भी 2006 से 12 तक राज्यसभा सांसद रहे। इनका जन्म भी देवबंद में ही हुआ था। महमूद जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

-मौलाना हाफिज सिद्दीकी दारुल उलूम के एक और छात्र मौलाना हाफिज सिद्दीकी कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1984 में मुरादाबाद सीट पर लोक दल के प्रत्याशी को हराया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget